Posted by : achhiduniya 17 January 2023

 पाठशालाओं के संचालक बड़ी संख्या में बच्चों को ट्रेंड करने के बाद उन्हें बड़े शहरों और महानगरों में भेज रहे हैं। इसके बाद इन बच्चों की अलग-अलग इलाकों में बकायदा ड्यूटी लगाने से लेकर उनपर निगरानी तक का काम गिरोह के सरगनाओं के जिम्मे रहता है। रांची के डेली मार्केट थाने की पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के चार बाल सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के 43 मोबाइल बरामद किए गए हैं। गौरतलब है की झारखंड के साहिबगंज जिला अंतर्गत राजमहल और तीनपहाड़ इलाके में बच्चों को 

मोबाइल चोरी की ट्रेनिंग देने वाली पाठशालाएं' चलाई जा रही हैं। चोरी की ड्यूटी करने वाले बच्चे अपने मां-पिता की मर्जी से यह काम करते हैं। ज्यादातर बच्चे कमजोर माली हालत वाले परिवारों से आते हैं। गिरोह में शामिल ज्यादातर साहेबगंज जिले के तीनपहाड़, तालझारी, महाराजपुर एवं पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के बरनपुर, हीरापुर, आसनसोल आदि जगहों के हैं। बच्चों ने पुलिस को बताया है कि उन्हें हर दिन 8 से 10 मोबाइल चोरी करने का टारगेट दिया जाता है। हर मोबाइल चोरी पर उन्हें मिलने वाला मेहनताना तय है। मोबाइल की कंपनी और ब्रांड के अनुसार उन्हें प्रति मोबाइल एक हजार से दो हजार रुपए तक मिलते हैं। गिरोह में शामिल बड़ी उम्र वाले लोग बच्चों के इर्द-गिर्द ही खड़े रहते हैं। मोबाइल उड़ाने के तुरंत बाद ये बच्चे उसे बड़ी 
उम्र वाले सदस्यों को सौंप देते हैं। बड़ी संख्या में चोरी का मोबाइल जमा होने पर गिरोह का बॉस इन्हें लेकर साहिबगंज चला जाता है। पकड़े गए बच्चों ने पुलिस को बताया कि मोबाइल चोरी करने की ट्रेनिंग उन्होंने तीनपहाड़ राजमहल में पाई। बॉस सूरज, चंदन एवं अन्य ने उन्हें वो तरीके बताए, जिसकी मदद से मोबाइल उड़ाया जा सकता है। इसके बाद उन्हें वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन से रांची लाया गया। मोबाइल चोरी करने के लिए सबसे मुफीद ठिकाना सब्जी और डेली मार्केट होता है। मेलों और पब्लिक मीटिंग वाले जगहों पर मोबाइल उड़ाकर नजरों से ओझल होना आसान होता है। एक पुलिस अफसर ने बताया कि चोरी किए गए मोबाइल बांग्लादेश, नेपाल तक पहुंचाए जाते हैं। एक साल में बच्चा चोर गिरोह के 30 से ज्यादा सदस्य केवल रांची में पकड़े गए हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी, सिंधी समाज ने मांगा जवाब।@ राम मंदिर चढ़ावा मामला-सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट-सूत्र।@ Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्जारम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री।@ अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी मामले में FIR की मांग की।@ पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग,भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।@ गोरखपुर में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी को कार ने पीछे से मारी टक्कौर, पति-पत्नी घायल। @ कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा।@ 5 लाख में खरीदते थे किडनी, ED ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश।@ खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।@ रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा विवाद में 24 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, छत पर डटे निहंग सिख।@ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती।@ कौड़ियों में भारत का खनिज चीन को बेचा, अब ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां।@ सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी।@ उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल।@ गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल।@ केरल में पकड़ा गया अवैध अंग तस्करी का बड़ा रैकेट, 5 लाख में निकालते थे किडनी, 30 लाख में बेचते थे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -