- Back to Home »
- State News »
- एयर लिफ्ट किए जाएंगे ऐमरजंसी पेशेंट एयर एंबुलेंस सेवा शुरू करेगी झारखंड सोरेन सरकार....
Posted by : achhiduniya
28 January 2023
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को
रांची में आयोजित नेफ्रो क्रिटिकल केयर कांफ्रेंस का उद्घाटन करते हुए गंभीर
मरीजों को देश के बड़े चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचाने के लिए जल्द ही एयर
एंबुलेंस की सेवा शुरू करने कि घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं
को मजबूत करने को लेकर हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में एयर एंबुलेंस
की सर्विस जल्द शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। बेहतर इलाज के लिए मरीजों को
देश के किसी भी कोने में स्थापित अस्पताल में जाना हो
तो वे एयर एंबुलेंस की
सुविधा ले सकते हैं। राज्य में मेडिकल सर्किट विकसित किया जा रहा है,ताकि मरीजों को जरूरत पड़ने पर आसानी से एक से दूसरी जगह ले
जाया सके। राज्य के सभी जिला मुख्यालयों स्थित हॉस्पिटल्स को इस सर्किट से जोड़ा
जाएगा और हर जगह विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने
कहा कि देश के कई हिस्सों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले
अजीम प्रेमजी भी बहुत जल्द हमारे साथ जुड़ने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने
कहा कि
नेफ्रो क्रिटिकल केयर कॉन्फ्रेंस में विशेषज्ञ डॉक्टरों के जो भी सुझाव राज्य
सरकार को मिलेंगे उन सुझावों पर राज्य सरकार अवश्य विचार करेगी। मुख्यमंत्री ने
कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के समय देश के संभ्रांत राज्यों की स्थिति
जब बदतर थी तभी हमारे राज्य झारखंड ने एक बेहतर मैनेजमेंट का उदाहरण पेश किया तथा
राज्यवासियों को इस संक्रमण से बचाने का काम कर दिखाया। इस मौके पर बेहतर कार्य
करने वाले कई विशेषज्ञ डॉक्टरों को द्रोणाचार्य सम्मान तथा प्राइड ऑफ झारखंड
अवार्ड से सम्मानित किया गया।
.jpg)
.jpg)
.jpg)