- Back to Home »
- Crime / Sex »
- 23 सर्जिकल ब्लेड व प्रतिबंधित सामग्री मिली तिहाड़ में बंद कैदियो के पास से
Posted by : achhiduniya
11 March 2023
देश की तिहाड़ में उन खतरनाक और खूंखार कैदियो को रखा
जाता है जो समाज के लिए घातक होते है। ऐसे में कैदियो
के पास संदिग्ध सामग्री
मिलना प्रशासन की चाक चौबंद सुरक्षा को चुनौती देने से कम नही हाल ही में दिल्ली की तिहाड़ जेल में एक कैदी के पास से जेल अधिकारियों ने 23 सर्जिकल ब्लेड और अन्य प्रतिबंधित सामग्री वाला एक पैकेट बरामद
किया है। एक
अधिकारी ने शुक्रवार को
यह जानकारी दी। जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, गुरुवार को सुबह करीब 6:40 बजे
सेंट्रल जेल नंबर-3, तिहाड़ के कर्मचारियों ने कुछ कैदियों की संदिग्ध हरकत को देखकर उन्हें
रोका और पूरी तरह से तलाशी के बाद एक कैदी के कब्जे से 23 सर्जिकल ब्लेड, ड्रग्स, दो टच स्क्रीन मोबाइल फोन, एक सिम
कार्ड और अन्य वर्जित सामान बरामद किया। अधिकारी ने कहा, आगे की
जांच में यह पता चला कि पैकेट को जेल के अंदर की दीवारों
पर बगल की जेल से फेंका गया था। पैकेट अंदर फेंकने वाले कैदी की पहचान कर ली गई
है।

.jpg)
.jpg)