- Back to Home »
- Crime / Sex »
- सचिन तेंदुलकर ने दर्ज कराया आवाज और तस्वीरों के अवैध इस्तेमाल का मामला....
Posted by : achhiduniya
13 May 2023
मास्टर
ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने बताया है कि
उनकी अनुमति के बिना मेडिकल प्रोडक्ट को बढ़ावा देने के लिए विज्ञापनों में फर्जी तौर पर उनकी तस्वीरों, उनके
नाम और उनकी आवाज का इस्तेमाल किया गया है। सचिन ने आरोप लगाया कि प्रोडक्ट और सर्विस को ऑनलाइन खरीदने के लिए लोगो को गुमराह करने
के लिए फर्जी तौर पर इन विज्ञापनों का इस्तेमाल किया गया है। SRT Sports ने एक ट्वीट के जरिये इस बात की जानकारी दी है। इस
ट्वीट को खुद सचिन ने भी अपने ट्वीटर हैंडल से रीट्वीट किया है। मुंबई
साइबर सेल में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, तेंदुलकर ऐसे किसी भी उत्पाद का
समर्थन नहीं कर रहे हैं बल्कि लोगों को धोखा देने के लिए उनकी तस्वीरों और आवाज का
दुरुपयोग किया जा रहा है। मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने अज्ञात शख्स के खिलाफ
आईपीसी की धारा 420,465, और 500 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी
है। तेंदुलकर ने मुंबई
में अपने नाम, आवाज और
तस्वीरों के अवैध इस्तेमाल को लेकर अज्ञात लोगों द्वारा इस्तेमाल किए जाने और कई
लोगों को ठगने के मामले में FIR दर्ज कराई
है। सचिन तेंदुलकर ने मुंबई साइबर सेल में
शिकायत दर्ज की है।
.jpg)
.jpg)