Posted by : achhiduniya 27 June 2023

आयकर विभाग IT विभास से जुड़े सूत्रों के अनुसार छापेमारी में कुछ ऐसे सबूत मिले हैं जिनके मुताबिक ये व्यापारी आर्टिफिशली घाटे और मुनाफे को मैनिपुलेट करके टैक्स चोरी कर रहे थे। IT विभाग के अधिकारियों के अनुसार रितु हाउसिंग के प्रमोटर संजीव झुनझुनवाला के घर से एक कंप्यूटर हार्ड डिस्क भी मिला है। जिसमें उनके लैंड और ट्रांजैक्शंस की सारी डिटेल हैं और जिन-जिन के साथ उन्होंने इस तरीके का फर्जी कारोबार किया उनका भी नाम लिखा हुआ है। इनकम टैक्स अधिकारियों की मानें तो कुछ बड़े नाम इस रेट में सामने आए हैं जिन पर आने वाले समय पर कार्रवाई हो सकती है। कानपुर में अलग-अलग 55 ठिकानों पर पड़ रही। IT की इस रेड में अभी तक 8 करोड़ कैश और 70 किलो सोना जब्त किया जा चुका है। इसके साथ ही 1500 करोड़ के फर्जी बिल भी IT 
विभाग के हाथ लगे हैं। उत्तर प्रदेश के कानपुर समेत देश के कई शहरों में बीते कुछ दिनों से सर्राफा कारोबारी और रियल स्टेट के कारोबार से जुड़े कई लोगों के ठिकानों पर आयकर विभाग (IT) की रेड चल रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को टीम ने जब कानपुर में सर्राफा कारोबारी के घर में खड़ी गाड़ी को चेक किया। गाड़ी के अंदर से 12 किलो सोना बरामद किया गया। अधिकारियों के अनुसार सर्राफा कारोबारी ने अपनी कार की सीट में यह सोना छिपाया हुआ था।

IT छापों में एक ऐसे सर्राफा कारोबारी के बारे में जानकारी मिली है,जिसने अपने ड्राइवर के नाम पर फर्जी बिल काटकर 200 करोड़ रुपये के जेवर बेचे हैं। इतना ही नहीं, अहमदाबाद में चल रहे छापे में सामने आया है कि राधामोहन पुरुषोत्तम दास ज्वेलर्स ने एक फर्जी कंपनी को 700 करोड़ के माल की बिक्री दिखाई है। ऐसे ही हजारों करोड़ रुपए सफेद करके रियल एस्टेट के कारोबार में भी खपाए जा रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, सर्राफा व्यापारीयो ने कुछ ऐसे लोगों से सोना खरीदा जिनकी आमदनी के मुताबिक वो इतना सोना रख ही नहीं सकते। 



ऐसे में इनकम टेक्स अधिकारियों को अंदेशा है कि देश में अवैध तरीके से स्मगल हुआ सोना है, जिसे इन ज्वेलर्स द्वारा खरीदा गया है। ये कारोबारी सोने को कम दामों पर अन्य लोगों के पैन कार्ड और डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल कर खरीदते थे। ऐसे कई लोग आयकर विभाग के संपर्क में आए हैं, जिनके नाम से यह खरीद-फरोख्त हो रही थी और उनको पता तक नहीं था। बाकी कुछ लोगों को इस काम के लिए पैसे दिए जा रहे थे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ बारात में बज रहे DJ की तेज आवाज से 140 मुर्गियों की मौत, पोल्ट्री फार्म संचालक सदमे में।@ रक्षा क्षेत्र में बड़ी कामयाबी-DRDO और नौसेना ने किया स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण।@ बिहार- चौकीदार का बेटा निकला रंगबाज, पिता की वर्दी पहन कर की ड्यूटी फिर बनाई रील, FIR दर्ज।@ 300 करोड़ का दांव, ज़ॉम्बी दुनिया में एंट्री,धुरंधर के बाद रणवीर सिंह की प्रलय करेगी धमाका, विवाद के बीच बड़ा अपडेट।@ ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने जयशंकर को किया फोन, पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर हुई बात।@ CBI के जॉइंट डायरेक्टर और दिल्ली पुलिस के एक्स अधिकारी को दिल्ली की कोर्ट ने सुनाई सजा, IRS के घर मारी थी रेड।@ फिरहाद हकीम ने बच्ची से डलवा दिया वोट ममता के मंत्री की फैमिली फोटो से खड़ा हुआ बड़ा विवाद।@ MP में गेहूं खरीदी की जमीनी हकीकत जानेंगे CM मोहन- कहीं भी उतरेगा हेलिकॉप्टर, औचक किसानों से होगा संवाद।@ मां के फैसले से जज हो गए हैरान, बेटे के हत्यारे पिता को सजा दिलाने के लिए लड़ी 7 साल लंबी लड़ाई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -