Posted by : achhiduniya 14 June 2023

बीते दिनों गाजियाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था, जहां एक बच्चा जिम का बहाना बनाकर दिन में पांच बार मस्जिद में नमाज पढ़ने जाता था। इसके बाद जब मामला पुलिस के पास गया तो पता चला कि ऑनलाइन गेमिंग के चलते एक शख्स ने उसका ब्रेन वॉश किया था। मामले के तार कई और जगहों से भी जुड़ने लगे और धर्मांतरण रैकेट का खुलासा हुआ। इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड पिछले कई दिनों से यूपी और महाराष्ट्र पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था। आखिरकार गाजियाबाद पुलिस की एक टीम ने आरोपी शाहनवाज मकसूद खान उर्फ ​​बद्दो को महाराष्ट्र के ठाणे जिले से गिरफ्तार किया और उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गाजियाबाद पहुंची। ऑनलाइन गेमिंग के जरिए धर्मांतरण कराने के मामले में गिरफ्तार शाहनवाज़ उर्फ बद्दो पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानी NSA लगाने की 
तैयारी शुरू हो चुकी है। गाजियाबाद पुलिस को बद्दो के खिलाफ कई सबूत मिले हैं,जिसके बाद उसके खिलाफ एनएसए लगाया जा सकता है। गाजियाबाद सिटी के डीसीपी ने ये जानकारी देते हुए बताया कि बद्दो का पाकिस्तान से भी कनेक्शन सामने आया है। ये तमाम जानकारियां उसकी कॉल डीटेल की जांच के बाद सामने आई है। गाजियाबाद सिटी के डीसीपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि शाहनवाज उर्फ बद्दो की कॉल डिटेल में बड़ा खुलासा हुआ है। इसमें ता चला है कि उसकी 30 पाकिस्तानी नंबरों से बातचीत हुई थी। इसके अलावा बद्दो से दो मेल आईडी भी मिली हैं, जिनमें से एक पाकिस्तान की है। 


पुलिस को बद्दो की पीओके में बैठे एक शख्स से चैट भी मिली है।  इसके अलावा लाहौर के ट्रैफिक इंस्पेक्टर का एक आईडी कार्ड भी बरामद हुआ है। गाजियाबाद लाए जाने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कोर्ट में पेश होने से पहले बद्दो से पुलिस ने कुछ देर तक पूछताछ भी की। महाराष्ट्र के रायगढ़ से बद्दो की गिरफ्तारी के बाद ठाणे की एक अदालत ने उसकी 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की थी।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन,6 हिरासत में, टिन्नू यादव की तलाश जारी।@ बंगाल विधानसभा में सोमवार को पेश किया जा सकता है UCC बिल -सूत्र।@ छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट तैयार करेगी देसाई समिति, साय सरकार ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया।@ पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी देख क्लासरूम से भागे छात्र।@ बिहार ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बदलाव, अब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य।@ भरत तिवारी केस के आरोपी SDPO पर 19 साल पहले भी लगा था गलत एनकाउंटर का आरोप, क्लीन चिट पर मानवाधिकार था असहमत। @ पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बाद युवक की मौत- रायगढ़ के खरसिया अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टरों पर उठाए सवाल।@ नीट यूजी 2026: री-नीट की आंसर-की का 22 लाख छात्रों को इंतजार, फिजिक्स के इन 2 सवालों पर फंसा पेंच।@ कोचिंग संचालकों ने अनिश्चितकालीन बंद का किया ऐलान- शिवपुरी में फायर सेफ्टी नियमों पर स्पष्ट गाइडलाइन की मांग।@ दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले सुपर स्टेशन! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब। @ उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस में स्टंट, क्रेन से कार लटकाकर आसमान में 40 फीट ऊपर किया ब्लास्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -