Posted by : achhiduniya 19 June 2023

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि पंचायत स्तर में रहने वाले लोगों के लिए दवा की उपलब्धता हो इसे लेकर हमने योजना शुरू की है। गांव में लोगों को दवा कैसे मिले, उन्हें मामूली बीमारी की दवाई के लिए प्रखण्ड का चक्कर न लगाना पड़े, यही सोच के साथ हम आगे बढ़े हैं। उन्होंने आगे कहा कि पहले दवा दुकान खोलने के लिए फार्मासिस्ट की जरूरत पड़ती थी लेकिन आपकी सरकार ने निर्णय लिया है कि पंचायत स्तर पर ऐसे दुकान खोले जाएंगे जहां से आप जेनेरिक दवाई ले सकें। इससे युवाओं के लिए रोजगार का भी सृजन होगा। बहुत जल्द प्रत्येक पंचायत में दवा दुकान खोलने का काम किया जाएगा। झारखंड के चतरा जिले को आज सीएम हेमंत सोरेन 
ने करोड़ों की सौगात दी है। सीएम हेमंत सोरेन द्वारा आज जिले में कई योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया। इसके अलावा नियुक्ति पत्र वितरित किया और परसंपत्तियों का भी वितरण किया। सीएम द्वारा विभिन्न लाभार्थियों को उनका हक दिया गया। सीएम ने ट्वीट किया,आज चतरा जिले में विभिन्न योजनाओं के करोड़ों रुपयों के शिलान्यास, उद्घाटन, नियुक्ति पत्र और परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य मिला।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से पूरा विश्व ग्रसित है। 

हमारे राज्य में भी कमोवेश बढ़ती गर्मी के कारण नुकसान हुआ है। यह सरकार पूर्ववर्ती सरकारों की तरह एयर कंडीशन कमरे में बैठकर काम नहीं करती है। गर्मी हो, बरसात हो, ठंड हो हर परिस्थिति में हम आम लोगों की समस्याओं पर लगातार नजर रखते हैं। अपने संबोधन में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि चतरा जिला अब आगे बढ़ रहा है। आज करोड़ों रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जा रहा है। 








अभी एक और लंबी सड़क आपके जिले से गुजरेगी, जो एक तरफ उत्तर प्रदेश और दूसरी तरफ बंगाल को जोड़ने का कार्य करेगी। मेरे संज्ञान में कुछ-कुछ जगहों पर भूमि अधिग्रहण को लेकर बातें आयी हैं। मैं उन सभी ग्रामीणों को आश्वस्त करना चाहूंगा कि वर्तमान सरकार आपका कभी अन्याय नहीं होने देगी।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन,6 हिरासत में, टिन्नू यादव की तलाश जारी।@ बंगाल विधानसभा में सोमवार को पेश किया जा सकता है UCC बिल -सूत्र।@ छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट तैयार करेगी देसाई समिति, साय सरकार ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया।@ पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी देख क्लासरूम से भागे छात्र।@ बिहार ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बदलाव, अब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य।@ भरत तिवारी केस के आरोपी SDPO पर 19 साल पहले भी लगा था गलत एनकाउंटर का आरोप, क्लीन चिट पर मानवाधिकार था असहमत। @ पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बाद युवक की मौत- रायगढ़ के खरसिया अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टरों पर उठाए सवाल।@ नीट यूजी 2026: री-नीट की आंसर-की का 22 लाख छात्रों को इंतजार, फिजिक्स के इन 2 सवालों पर फंसा पेंच।@ कोचिंग संचालकों ने अनिश्चितकालीन बंद का किया ऐलान- शिवपुरी में फायर सेफ्टी नियमों पर स्पष्ट गाइडलाइन की मांग।@ दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले सुपर स्टेशन! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब। @ उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस में स्टंट, क्रेन से कार लटकाकर आसमान में 40 फीट ऊपर किया ब्लास्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -