Posted by : achhiduniya 03 July 2023

वाराणसी नगर निगम के नगर आयुक्त ने दशाश्वमेध जोन में आने वाले गंगा किनारे के स्थायी और अस्थाई दुकानदारों को आदेश जारी कर कहा है कि अब उन्हें कुरकुरे और चिप्स सहित बोलत बन्द पानी और प्लास्टिक के पैकेट फूड की यदि बिक्री कर अपने ग्राहकों को लुभाना है तो उन्हें सामान की कीमत के अलावा हर ग्राहक से सिक्योरिटी मनी के रूप में 50 रुपए जमा करने होंगे। जब ग्राहक पैकेट फूड का इस्तेमाल कर दुकानदार को वह पैकेट, बोतल वापस करेगा या उनके सामने डस्टबिन में डाल देगा तो दुकानदार को वह धनराशि वापस करनी होगी। नगर निगम के नगर आयुक्त ने यह फरमान जारी करते हुए कड़े तेवर के साथ आदेश दिया है कि जो 
दुकानदार इस आदेश का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ प्रशासन कठोर कार्रवाई करेगा। नगर आयुक्त शिपू गिरी ने कहा हमारा उद्देश्य काशी विश्वनाथ मंदिर सहित गंगा और उसके किनारे को प्लास्टिक फ्री करना है। इसी कड़ी में आदेश जारी किया गया है। प्लास्टिक इस्तेमाल करने से न केवल गंगा घाटों की साफ-सफाई पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, बल्कि इससे जल एवं पर्यावरण भी बुरी तरह से प्रभावित होते हैं, प्लास्टिक के रासायनिक तत्व और टॉक्सिन से जल मिट्टी में घुलकर पर्यावरण को दूषित करते हैं। इसलिए ये आदेश जारी किया गया है। 




गौरतलब है की गंगा नदी के तट पर स्थित प्राचीन नगर बनारस को प्लास्टिक फ्री करने के लिए नगर निगम की तरफ से बड़ी मुहिम चलाई गई है। इसके तहत अगर कोई शख्स गंगा घाट पर कुरकुरे का पैकेट, पानी की बोतल, चिप्स का पैकट या अन्य प्लास्टिक पैकिंग वाले फूड लेकर जाता है तो उसे 50 रुपए  सिक्योरिटी के रूप में जमा करानी होगी। ग्राहक जब प्लास्टिक के खाली पैकेट वापस कर देगा तो उसके पैसे दुकानदार को वापस करना होगा। ऐसा न करने वाले स्थायी और अस्थाई दुकानदारों पर कार्रवाई भी होगी।




नगर आयुक्त ने घाट को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए ये आदेश जारी किया है। नगर आयुक्त शिपु गिरी के इस आदेश की हर तरफ चर्चा हो रही है। ये आदेश सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी, सिंधी समाज ने मांगा जवाब।@ राम मंदिर चढ़ावा मामला-सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट-सूत्र।@ Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्जारम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री।@ अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी मामले में FIR की मांग की।@ पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग,भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।@ गोरखपुर में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी को कार ने पीछे से मारी टक्कौर, पति-पत्नी घायल। @ कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा।@ 5 लाख में खरीदते थे किडनी, ED ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश।@ खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।@ रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा विवाद में 24 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, छत पर डटे निहंग सिख।@ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती।@ कौड़ियों में भारत का खनिज चीन को बेचा, अब ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां।@ सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी।@ उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल।@ गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल।@ केरल में पकड़ा गया अवैध अंग तस्करी का बड़ा रैकेट, 5 लाख में निकालते थे किडनी, 30 लाख में बेचते थे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -