Posted by : achhiduniya 23 July 2023

CBI के मुताबिक एक शिकायत मिली कि डॉक्टर मनीष रावत अपने कुछ करीबियों अवनेश पटेल,मनीष शर्मा,कनिष्क सर्जिकल के मालिक दीपक कट्टर और दीपक कट्टर के कर्मचारी कुलदीप के साथ मिलकर एक आपराधिक साजिश के तहत इलाज कराने आए मरीजों से मेडिकल सलाह देने और अस्पताल के नियमों को ताक पर रखकर सर्जरी करने के नाम पर उनसे पैसे ले रहा है। जांच में पता चला कि डॉक्टर मनीष मरीजों से सर्जरी के लिए दीपक कट्टर के कनिष्क सर्जरी से उपकरण लेने की सलाह देता था और मरीज जब वहां उपकरण लेने जाते तो उन्हें ये उपकरण बहुत ऊंचे दामों में दिए जाते,इसमें से काफी पैसा डॉक्टर मनीष को मिलता था। इसके 
साथ ही जांच में ये पता चला कि डॉक्टर मनीष के कहने पर अवनेश पटेल मरीजों के अटेंडेंट से संपर्क करता था और उनसे कहता था कि अगर वो रिश्वत देंगे तो उन्हें डॉक्टर मनीष का अपॉइंटमेंट मिल जाएगा या फिर सर्जरी की जल्दी तारीख चाहिए तो वो भी मिल जायेगी। अवनेश मरीजों से मिले पैसे को दीपक कट्टर के कर्मचारियों मनीष शर्मा और कुलदीप को देता था या फिर उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर देता था। ये भी पता चला कि हाल ही में तीन मरीजों से 1,15000,30000 और 25 हजार रुपए लिए गए हैं।




ये पैसा आगे बरेली के रहने वाले गणेश चंद्रा की कंपनियों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो रहा है, जो बाद में डॉक्टर मनीष को वापस मिल जाता था। सीबीआई का कहना है कि उन्होंने 4.63 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की। जिसमें नोएडा (यूपी) और हलद्वानी (उत्तराखंड) में 3.47 करोड़ रुपये की पांच अचल संपत्तियां, कंपनियों और फर्मों में लगभग 48 लाख रुपये का निवेश शामिल हैं। वहीं, जांच के दौरान एक लॉकर में 69 लाख रुपये की ज्वेलरी भी मिली है। डॉक्टर की पत्नी खुशबू रावत निदेशकों और साझेदारों में से एक हैं और उन्होंने बीमा पॉलिसियों में 17.5 लाख रुपये निवेश किया है। 





शुक्रवार को दर्ज की गई एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि रावत ने जानबूझकर खुद को अवैध रूप से समृद्ध किया और अपने नाम के साथ-साथ अपनी पत्नी के नाम पर 2.40 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की, जो दंपति की आय के ज्ञात स्रोतों से 70.85% अधिक थी। सफदरजंग अस्पताल में न्यूरो सर्जन मनीष रावत पर CBI ने शिकंजा कसते हुए न्यूरो सर्जन मनीष रावत पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया नई एफआईआर में रावत के अलावा उनकी पत्नी खुशबू को भी आरोपी बनाया गया है। दोनों पर कम से कम 2.4 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जमा करने का आरोप है। जांच से पता चला कि दंपति के पास 3.39 करोड़ रुपये थे और उनका खर्च 1.16 करोड़ रुपये था। सीबीआई ने छापेमारी कर न्यूरोसर्जन समेत गैंग के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। डॉक्टर महेश रावत सफदरजंग अस्पताल के न्यूरोसर्जरी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -