- Back to Home »
- State News »
- नशेड़ियों को खदेड़ेंगी लाडली बहना सेना..
Posted by : achhiduniya
12 August 2023
मध्यप्रदेश सीएम शिवराज चौहान सरकार की महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना के तहत अब लाडली बहना सेना
का गठन किया जा रहा है। जो नशा रोकने, छेड़खानी, चेन स्नेचिंग और अन्य सामाजिक कुप्रथाओं के खिलाफ लाडली
बहना स्वयं सड़क पर उतरकर कार्रवाई करेंगी। इसमें पुलिस प्रशासन के कर्मचारी भी शामिल
होंगे। पुलिस आयुक्त मकरंद देउसकर और कलेक्टर डॉ.इलैयाराजा टी के निर्देश पर सभी
थानों में लाडली बहना सेना का गठन शुरू हो गया है। इंदौर शहर के सभी थानों में
लाडली बहना सेना के गठन की
कवायद शुरू हो गई है। शहर में आए दिन जहां नशाखोरी, लूट, चेन स्नेचिंग, अवैध शराब विक्रय, छेड़खानी जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। वहीं अब पुलिस के साथ
आम महिलाएं भी नशा खोरी को रोकने के लिए काम करेगी। लाडली बहना सेना जो गांव और शहरों
में नशे के खिलाफ काम करेगी। वहीं असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए भी काम
करेगी। इंदौर जिले में कुल 846 लाडली बहना सेना का गठन किया जाएगा।
जिसमें 1500 से कम आबादी वाले गांव या
वार्ड में 11
सदस्य सेना में रहेंगे
जबकि 1500 से अधिक आबादी पर 21 महिलाएं सदस्य होंगी। गौरतलब है की 3 माह पहले मुख्यमंत्री शिवराजसिंह
चौहान ने योजना का शुभारंभ किया था। जिसके तहत 10 तारीख को महिलाओं के खाते में 1 हजार रुपए सरकार द्वारा जमा किए जा
रहे हैं। बता दें की कई बार दुकानों में शराब लेकर लोग सड़क पर ही पीने लगते हैं। लाडली
बहना सेना अब ऐसे नशेड़ियों को भी सख्ती से सबक सिखाएगी।
.jpg)
.jpg)
.jpg)