- Back to Home »
- Religion / Social »
- एक रक्तदान चार की बचाए जान 121वीं बार रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया डॉ बालकृष्ण महाजन ने
Posted by : achhiduniya
11 October 2023
रक्त दान एक महान कार्य है जो जितेजी
हर मनुष्य कर सकता है और उसे करना चाहिए क्योकि एक बार किया गया रक्त दान ना केवल
किसी एक को जीवन दे सकता है,बल्कि इस एक बार किए रक्तदान से चार लोगो को जीवन मिलता है।
एक स्वस्थ्य व्यक्ती तीन महीने के अंतराल के बाद
कभी भी रक्त दान कर सकता है,जिससे जितेजी एक नही चार लोगो को जीवन दान दे
सकता है। रक्त दान के पहले ङॉ की टीम रक्त दाताओ [Blood Donor] के ब्लड प्रेशर [B.P.] के साथ उसका वजन और अंत मे हीमोग्लोबिन [H.B.] चेक करके डोनर से किसी प्रकार के रोग या
दवाई चालू रहने की पूरी जानकारी प्राप्त कर लेने के बाद सही मानको मे खरा उतरने के
बाद उसका खून एकत्रित करते है। एक बार मे लिए
गए खून से चार तरह के घटको को अलग किया जाता है। 1:-P.R.C., 2:-P.C., 3:-F.F.P. [PLASMA] ये तीन घटक खून के तुरंत बाद और 4:-H.P.इसे खून मिलने के छे:घंटो के बाद निकाला जाता है। वहीं समाज
के प्रति अपने उत्तरदायित्व को निभाते हुए राष्ट्रीय ऐच्छिक रक्तदान दिवस के सुअवसर पर नागपुर
के मेडिकल कॉलेज में डॉ बालकृष्ण महाजन नागपुर द्वारा 121 वीं बार रक्तदान किया
गया। इस अवसर पर डीन डॉ राज गजभिए, डॉ गांवडे, ने डॉ बालकृष्ण महाजन का रक्तदान के योगदान पर बधाई
दी। इस रक्तदान के अवसर पर पीआरओ श्री मुरारीलाल, श्री गांधी, श्री डोंगरे और महात्मा गांधी की वेशभूषा में हाजी
बशीर खान उपस्थित थे। डॉ बालकृष्ण महाजन को रक्तदान के योगदान के
लिए वर्ष 2018 में जीवन ज्योति ब्लड
बैंक, नागपुर द्वारा “रक्त
एम्बेसडर अवार्ड" से नवाजा गया है। वर्षं 2001 को
पच्चीसवीं बार रक्तदान करने पर शासकीय मेडिकल कॉलेज, नागपुर में स्मृती चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वर्ष
2006 और 2008 में मध्य रेलवे में रेल
सप्ताह में महाप्रबंधक अवार्ड 1000/-रू तथा स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित
किया गया। वर्ष 2012 में भारतीय यात्री केन्द्र, नागपुर द्वारा अभिनंदन
प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। वर्ष 2021को आजाद वेलफेयर सोसायटी, नोहर द्वारा "आजाद
हिंदी सम्मान" प्राप्त हुआ। वर्ष 2022 में "जीरो माइल आयकान अवार्ड -2022 देकर सम्मानित किया। 14जून 2022 को जी एस के, रामदासपेठ, नागपुर ब्लड बैंक द्वारा
"जीवनदाता सम्मान" देकर सम्मानित किया गया।
.jpg)
.jpg)
.jpg)