- Back to Home »
- Religion / Social »
- चुनाव के बाद प्रत्याक्षी जीत के लिए कर रहें विशेष गुप्त पूजा-अर्चना…
Posted by : achhiduniya
29 November 2023
मध्य
प्रदेश के श्योपुर में एक ऐसा ही अनोखा मामला सामने आया है, जहां प्रत्याशियों की जीत के लिए विशेष
पूजा-अर्चना
की जा रही है। श्योपुर
के कराहल में विधानसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए
पंडित बटुक आचार्य और उनके सहयोगी विशेष पूजा कर रहे हैं। यह एक तरह की गुप्त पूजा
है जिसमें विशेष अनुष्ठान पाठ कराया जा रहा है। बताया जा रहा कि यह गुप्त पूजा पिछले डेढ़-दो
महीने से चल रही है। कराहल में रहने वाले शास्त्रों के ज्ञाता पंडित बटुक आचार्य
और उनके सहयोगी चुनाव
लड़ने वाले करीब 18 यजमान प्रत्याशियों की जीत की कामना को लेकर
विशेष पूजा करने में जुटे हैं। पंडित बटुक आचार्य का कहना है कि उनके राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में लगभग 18 परिचित नेता हैं, जो विधानसभा चुनाव में खड़े हैं। उनके कहने पर
वे उनकी जीत के लिए गुप्त पूजा-पाठ और अनुष्ठान कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने
दूसरे प्रदेश से अपने शिष्यों को बुलाया है, जो रोज करीब 7 घंटे तब मंत्रोच्चार करते हुए उम्मीदवारों की
जीत के लिए पूजा कर रहे हैं।
.jpg)
