Posted by : achhiduniya 07 January 2024

मुंबई के पुलिस अधिकारी ने कहा,विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पदाधिकारी गौतम रावरिया की शिकायत पर शुक्रवार रात (मुंबई में) एमआईडीसी थाने में आव्हाड के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि उन्होंने एक समाचार चैनल पर आव्हाड को भगवान राम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुए सुना,उन्होंने बताया कि आव्हाड के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295ए (किसी भी धर्म या धार्मिक आस्था का अपमान कर किसी वर्ग की धार्मिक भावनाएं आहत करने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। भगवान राम के मांसाहारी होने की टिप्पणी कर कथित रूप से धार्मिक भावनाएं आहत करने को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ मुंबई और पालघर जिलों में तीन प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी, इस बीच, महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में राज्य 
स्तरीय हरिनाम सप्ताह में हिस्सा ले रहे वरकरियों ने आव्हाड की इस टिप्पणी को लेकर उनकी निंदा की। मुंबई में पुलिस ने आव्हाड के खिलाफ दो मामले दर्ज किए जबकि ठाणे जिले में नवघर थाने में एक अन्य मामला दर्ज किया गया। उससे पहले पुणे सिटी पुलिस ने आव्हाड के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि भाजपा विधायक राम कदम की शिकायत पर शनिवार को यहां घाटकोपर थाने में इन्हीं आरोपों को लेकर एक अन्य मामला दर्ज किया गया। उधर ठाणे में नवघर थाने में एक स्थानीय व्यापारी की शिकायत पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई।
आव्हाड ने तीन जनवरी को यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि भगवान राम मांसाहारी थे। शिरडी में बुधवार को एनसीपी के एक कार्यक्रम में आव्हाड ने कहा था,वह (भगवान राम) शिकार करके खाया करते थे। वह हमारे, बहुजनों के हैं। आप (भाजपा) हमें शाकाहारी बना रहे हैं, (लेकिन) हम राम का अनुसरण कर रहे हैं और मटन खा रहे हैं। बहुजन शब्द का उपयोग महाराष्ट्र में पारंपरिक तौर पर हिंदू समाज के गैर-ब्राह्मण वर्गों के लिए किया जाता है। विधायक आव्हाड ने बाद में कहा कि यदि किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह खेद व्यक्त करते हैं,लेकिन उन्होंने अपना बयान वापस नहीं लिया। पुणे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के प्रमुख धीरज घाटे की शिकायत पर आव्हाड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 

ठाणे से प्राप्त समाचार के अनुसार, ठाणे और रायगढ़ जिलों के वरकरी मंडल द्वारा हरिनाम सप्ताह का आयोजन अंबरनाथ स्थित श्री मलंगगढ़ पहाड़ी की तलहटी में किया जा रहा है। हरिनाम कार्यक्रम के गाइड आचार्य प्रह्लाद महाराज शास्त्री ने पूरे वरकरी संप्रदाय की ओर से आव्हाड के बयान की निंदा की,एनसीपी के शरद पवार गुट का हिस्सा आव्हाड ठाणे जिले में मुंब्रा-कलवा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। महाराष्ट्र के मंत्री रह चुके आव्हाड को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ 200 वाहनों के काफिले पर फंसे सौभाग्य सिंह, CM मोहन यादव ने जारी किया कारण बताओ नोटिस।@राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर BJP का बड़ा खुलासा, पूछा- कमाई से 5 गुना कैसे किया खर्च, कौन कर रहा फंडिंग?।@ सोना पप्पू केस-कोलकाता के DCP शांतनु सिन्हा गिरफ्तार, करोड़ों के सिंडिकेट राज से हटेगा पर्दा।@ केरलम के भावी CM सतीशन राज्यपाल से मिले, सरकार बनाने का दावा किया पेश-सूत्र।@ बंगाल में सरकार बदलते ही दर्जनों राजनीतिक कार्यकर्ता कर रहे कोर्ट में सरेंडर, पेंडिंग केस में वारंट जारी।@ दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर चलती बाइक बनी आग का गोला, युवक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत।@ पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, एक आतंकी मारा गया।@ उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 84 जिलों के एसडीएम बदले।@ एक्शन में थलापति विजय, अब सरकारी कर्मचारियों का बढ़ाया महंगाई भत्ता, महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपये। @ 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा SIR, नोट कर लें तारीख 36.73 करोड़ मतदाताओं का होगा सत्यापन।@ रॉबर्ट वाड्रा को शिकोहपुर लैंड डील मामले में हाईकोर्ट ने नहीं दी राहत।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -