- Back to Home »
- Crime / Sex »
- प्यार नहीं वासना-सेक्स के रूप में मनाया जा रहा है वैलेंटाइन डे....विशेष समीक्षा
वाली स्वरा भास्कर खुद के प्लेजर के लिए हस्तमैथयून के लिए वाइब्रेटर का इस्तेमाल करती नजर आई थी। उस वक्त दर्शकों के लिए यह पचाना मुश्किल हो गया था कि एक महिला ने अपनी यौन इच्छाओं को इतनी बेबाकी से सबके सामने कैसे रख दिया। फिर क्या सोशल मीडिया पर स्वरा के इस वीडियो का क्लिप वायरल होने लगा और यूजर्स ने उसे बेशर्म, असंस्कारी, फूहड़ जैसे उपनाम से नवाज दिया। इस सीन के बाद स्वरा की जमकर ट्रोलिंग भी की गई। भारतीय समाज में आज भी सेक्स इतना बड़ा टैबू है कि इसके बारे में बातचीत करना किसी सपने जैसा लगता है। महिलाओं की यौन इच्छा के बारे में तो शायद ही सोचा जाता होगा।
यही कारण है कि हाल ही में इंडिया टुडे के एक सर्वे में लगभग 57% लोगों ने कहा कि वह अपनी यौन जीवन से असंतुष्ट हैं। इतना ही नहीं इन नाखुश लोगों की संख्या पांच साल पहले की तुलना में चार गुना ज्यादा बढ़ गई है। साल 2018 में, केवल 5.5% उत्तरदाताओं ने कहा कि वे अपने यौन जीवन से असंतुष्ट महसूस करते हैं।इसी रिपोर्ट में पूछा गया कि क्या आप अपने पार्टनर से एक दूसरे की यौन इच्छाओं के बारे में बातचीत करते हैं। इसके जवाब में 72% मेल ने हां में जवाब दिया और 27.4% पुरुषों ने कहा कि वह अपने पार्टनर के यौन इच्छाओं के बारे में उनसे बात नहीं करतें।
वहीं महिला 65.4% महिलाओं ने कहा कि वह अपने पार्टनर से यौन इच्छाओं पर बातचीत करती हैं,जबकि 34% महिलाओं ने इस सवाल का जवाब ना में दिया। इतना ही नहीं लगभग 45% महिलाओं ने कहा कि वह अपने पार्टनर के साथ यौन रिश्ते से पूरी तरह खुश नहीं है।एक डेटा के अनुसार यौन संबंध बनाने वाले सिंगल पुरुषों में से लगभग 12% पुरुष अपने परिचितों के साथ यौन संबंध बनाते हैं,जबकि लगभग 6% पुरुषों ने सेक्स वर्कर के साथ संबंध बनाने की बात कही है। वहीं सिंगल महिलाओं में ऐसे आंकड़े कम देखने को मिले। महिलाओं के एक वर्ग ने कहा कि वह अपने परिचितों के साथ यौन संबंध बनाती हैं। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि भारत में महिलाएं और लड़कियां इस तरह के रिश्ते पर बात करने में हिचकिचाती हैं, हो सकता है कि जितने आंकड़े बताए गए वो आधे छुपा लिए गए हों।