- Back to Home »
- State News »
- कार्यकर्ताओं सब घर जाओ मराठा आरक्षण आंदोलन पर मनोज जरांगे पाटिल का यूटर्न....
Posted by : achhiduniya
26 February 2024
मराठा आरक्षण कार्यकर्ता
मनोज जरांगे ने कहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम
देवेंद्र फडणवीस की बात नहीं सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बताना चाहिए कि
कुनबी मराठों के सगे संबंधियों पर अधिसूचना क्यों लागू नहीं
की जा रही है। जरांगे ने रविवार देर रात यह टिप्पणी तब की जब
मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि कार्यकर्ता को उनकी सरकार के धैर्य की परीक्षा नहीं
लेनी चाहिए। जरांगे ने रविवार को जालना जिले के अंतरवाली सरती गांव में आरोप लगाया
कि फडणवीस उनकी हत्या करने की कोशिश कर रहे थे।
उन्होंने
दावा किया कि उन्हें सेलाइन के जरिए जहर देने की कोशिश
की गई थी। मराठा आरक्षण की मांग कर रहे मनोज जरांगे पाटिल ने मुंबई में आंदोलन करने
का प्लान कैंसिल कर दिया है। वो बीच रास्ते अपने गांव लौट गए। उन्होंने सोमवार को
कहा कि फिलहाल कानून का सम्मान करेंगे। मराठा भी राज्य में शांति रखें, कोई कानून हाथ में न ले।
जरांगे ने सभी कार्यकर्ताओं को घर जाने को कहा,मनोज जरांगे अंतरवाली सरती गांव में
भूख हड़ताल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव जाकर मैं इलाज कराऊंगा और वहीं
आंदोलन की अगली दिशा तय करेंगे