- Back to Home »
- Crime / Sex , Politics »
- चंद्रशेखर आजाद पर है 38 आपराधिक केस दर्ज, नगीना लोकसभा सीट से उतरेंगे मैदान में...
Posted by : achhiduniya
26 March 2024
चंद्रशेखर आजाद 2022 में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर सदर सीट पर चुनाव लड़ चुके हैं। उन्हें तब यहां
बुरी हार का सामना करना पड़ा था। चंद्रशेखर आजाद अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए थे।
चंद्रशेखर आजाद को सिर्फ 4,501 वोट
मिले थे। दूसरी तरफ योगी आदित्यनाथ ने इस सीट पर सपा के सुभावती उपेंद्र दत्त
शुक्ला को 50 हजार
वोटों से हराया था। सुभावती उपेंद्र दत्त को 30,498 वोट मिले थे। योगी आदित्यनाथ को
85 हजार
356 वोट
मिले। गोरखपुर सदर विधानसभा सीट हमेशा से भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रहा है। यहां
बीजेपी 1989 से
जीत दर्ज कर रही है। हालांकि बीजेपी को इस
सीट पर 2002 में हार का सामना करना पड़ा था। इस बार आजाद समाज पार्टी के चीफ
चंद्रशेखर आजाद इस बार उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे
हैं। उन्होंने पिछले दिनों यहां से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नॉमिनेशन फॉर्म
के साथ जमा किए गए एफिडेविट के अनुसार, इनके
खिलाफ कुल 38 आपराधिक
केस दर्ज हैं। चंद्रशेखर आजाद के पास लाखों की चल और अचल संपत्ति है। मूलरूप से
सहरानपुर के छुटमलपुर बेहट के रहने वाले चंद्रशेखर ने गढ़वाल यूनिवर्सिटी से 2012 में एलएलबी की डिग्री हासिल की,इसके बाद वह राजनीति में
सक्रिय होने लगे।
चंद्रशेखर के खिलाफ दर्ज 38 केस में से सबसे ज्यादा सहारनपुर में ही दर्ज हैं। यहां
उन पर 26 मामले
दर्ज हैं। इसके अलावा दिल्ली में चार, गाजियाबाद
में 2, मुजफ्फरनगर, लखनऊ, हाथरस, अलीगढ़ और नगीना में मिलाकर 6 मुकदमे दर्ज हैं। चंद्रशेखर के पास 18 हजार रुपये कैश और उनके बैंक अकाउंट में 1.93 लाख रुपये जमा हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास 15 हजार रुपये कैश और बैंक खाते में करीब 4.30 लाख रुपये जमा हैं। चंद्रशेखर आजाद के पास 0.205 हेक्टेयर जमीन है। इसके अलावा
उनके पास पचास ग्राम सोना है, जबकि
उनकी पत्नी के पास 400 ग्राम
सोने की जूलरी है।


