Posted by : achhiduniya 26 March 2024

पुणे के औंध सिविल अस्पताल में वरिष्ठ नागरिक सहित दो मरीजों को गलत ब्लड ग्रुप चढ़ा दिया गया, जिससे दोनों मरीज आईसीयू में पहुंच गए। दोनों एक दूसरे के बगल वाले बिस्तर पर इलाज करा रहे थे, लेकिन नर्स की लापरवाही की वजह से दोनों के ब्लड बैग बदल गए और गलत ग्रुप का ब्लड चढ़ा दिया गया। अस्पताल में दो मरीजों के ब्लड बैग की अदला-बदली होने से उनकी स्थिति बिगड़ गई। दोनों मरीजों को गलत ब्लड चढ़ा दिया गया। इसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। डॉक्टरों की निगरानी में दोनों मरीजों का इलाज जारी है। ब्लड चढ़ाने के दौरान मरीज ने बेचैनी की शिकायत की, जिसके बाद मेडिकल स्टाफ की गलती सामने आई। रोगी को 
प्रतिरक्षा बढ़ाने और हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए ब्लड ट्रांसफ्यूजन की सिफारिश की गई थी। इलाज करने वाले डॉक्टर ने दोनों रोगियों की अच्छी तरह से जांच की और रक्त चढ़ाने से पहले उनके ब्लड ग्रुप का भी उल्लेख किया। रोगियों की देखभाल करने वाली नर्स ने ब्लड चढ़ाने के समय गलती से ब्लड की थैलियां बदल दीं। सिविल सर्जन ने कहा कि हालांकि, इसकी वजह से दोनों मरीजों में कोई बड़ा रिएक्शन नहीं हुआ, लेकिन हम स्वीकार करते हैं कि यह एक बड़ी गलती है। हमने मामले की जांच शुरू कर दी है और जिम्मेदार नर्स को छुट्टी पर भेज दिया है। घटना की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जिसके आगे की कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य उप निदेशक को सौंपे जाएंगे। 
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टरों ने कहा कि मरीजों में कोई बड़ी प्रतिक्रिया नहीं हुई और वे निगरानी में हैं।  जानकारी के मुताबिक दो मरीजों में से एक एनीमिया से पीड़ित और दूसरा पेट और अंगों में सूजन को लेकर भर्ती कराया गया था। दोनों को ब्लड चढ़ाने की सलाह दी गई थी। अस्पताल ने कहा कि एक का ब्लड ग्रुप B+ है, जबकि दूसरे का A+ है। गड़बड़ी की पुष्टि करते हुए, औंध सिविल अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ.नागनाथ येमपल्ले ने कहा कि 70 वर्ष से अधिक उम्र के मरीज ने बेचैनी की शिकायत की, जिसके तुरंत बाद ब्लड ट्रांसफ्यूजन रोक दिया गया।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, IED धमाका कर सकते हैं आतंकी- सूत्र।@ राज्यपाल ने टीवीके प्रमुख विजय को नियुक्त किया मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ।@ पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार बनते ही कोलकाता पुलिस की बदली पसंद, ममता बनर्जी को किया अनफॉलो।@ संजीव अरोड़ा पर ईडी एक्शन एजेंसियों का दुरुपयोग-अरविंद केजरीवाल।@ पंजाब सरकार के इंडस्ट्री और पॉवर मिनिस्टर संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार।@ भारत ने मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल से सक्षम अग्नि मिसाइल का किया सफल परीक्षण।@ इस्तीफा न देने पर अड़ीं ममता बनर्जी ने बदला X पर प्रोफाइल, मुख्यमंत्री पद को लेकर लिखी खास बात।@ नेपाल में भारतीयों के प्रवेश पर नया नियम लागू, बिना ID के एंट्री बंद; बॉर्डर पर अफरा-तफरी।@ नासिक 'कॉर्पोरेट जिहाद' मामला-आरोपी निदा खान को शरण देने वाले AIMIM नेता के अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर।@ सुप्रिया सुले की कार का हुआ एक्सीडेंट, सुरक्षित हैं NCP नेता।@ जहानाबाद का सरकारी स्कूल बना पिकनिक स्पॉट, क्लासरूम में मटन-चावल उड़ाते दिखे टीचर- वीडियो वायरल।@ महाराणा प्रताप जयंती जुलूस के दौरान हापुड़ में बवाल, दो समुदाय आमने-सामने- पत्थरबाजी में 6 घायल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -