- Back to Home »
- Crime / Sex »
- ब्यूटी पार्लर ट्रेनिग कोर्स की आड़ में सेक्स व्यापार का फलता फूलता गोरखधंधा...
Posted by : achhiduniya
28 May 2024
मध्यप्रदेश उज्जैन
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि लड़की की उम्र 17 साल है। इंदौर की रहने वाली नाबालिग को दंपति ब्यूटी
पार्लर का कोर्स कराने के नाम पर उज्जैन लाये थे। आरोप है कि उज्जैन लाने के बाद
दंपति नाबालिग से देह व्यापार करा रहा था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी
जा रही थी। दंपति की पहचान भावना और हर्ष के रूप में की गयी है। भावना और हर्ष ने
नाबालिग को इंदौर से लाने के बाद बंधक बना लिया था। दंपति की प्रताड़ना से तंग आकर
नाबालिग ने थाने पहुंचकर पुलिस को
आपबीती सुनाई। आपबीती सुनने के बाद महिला पुलिस ने मामला दर्ज कर
तफ्तीश शुरू की। कुल सात लोगों को आरोपी बनाया गया है। सातों के खिलाफ अनैतिक व्यापार
निवारण अधिनियम और पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस
ने कार्रवाई करते हुए भावना और हर्ष को गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद
पांच आरोपी फरार हो गये हैं। पुलिस के मुताबिक सभी फरार आरोपी उज्जैन के रहने वाले
हैं। बताया जाता है कि मामले में आरोपियों की संख्या और भी बढ़ सकती है। नाबालिग
आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद महिला थाने पहुंची थी।
पुलिस ने बताया कि भावना
फंसाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती थी। दरअसल,नाबालिग ने पुलिस से ब्यूटी
पार्लर की ट्रेनिंग देने के नाम पर अनैतिक कार्य कराने की शिकायत दर्ज करायी थी। पीड़िता
की शिकायत का संज्ञान लेते हुए हरकत में आई पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट
दर्ज होने के बाद पांच आरोपी फरार हो गये हैं। तफ्तीश के दौरान पुलिस को अहम
जानकारियां हाथ लगी।


