Posted by : achhiduniya 03 September 2024

प्रयागराज के अतरसुइया इलाके में मशहूर मदरसा जामिया हबीबिया मस्जिद ए आजम में जाली करेंसी छापने के साथ ही एक और बड़ा सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस मदरसे में छापेमारी के दौरान पुलिस टीमों को RSS से जुड़ी कई किताबें मिलीं हैं। मदरसे के प्रिंसिपल मौलवी मोहम्मद तफसीरुल आरीफीन के कमरे में RSS के ऊपर लिखीं गईं आपत्तिजनक किताबें, तस्वीरें मिलने के बाद मामले और गंभीर हो गया है। इन किताबों में RSS को देश का सबसे बड़ा आतंकी संगठन कहा गया है। अब इसे लेकर बवाल खड़ हो गया है। खुफिया एजेंसियों ने इसे लेकर जांच तेज कर दी है। शक है कि मदरसे में पढ़ने वाले कई राज्यों के बच्चों को 
RSS को आतंकी संगठन बताकर ब्रेन वॉश किया जा रहा था। किताब के लेखक एसएम मुशर्रफ महाराष्ट्र पुलिस के पूर्व आईजी है। किताब में मुम्बई 26/11 हिन्दू अटैक बताया गया है। पाकिस्तान के डॉन अखबार ने किताब की तारीफ में लेख लिखा था। डॉन ने लिखा कि इंडिया का एक IG खुद कह रहा है कि ये हमला पाकिस्तान ने नही किया था। किताब उर्दू में लिखी गयी है। पुलिस ने इसका हिंदी में अनुवाद करवाया है। पुलिस के मुताबिक ये मदरसा बरेलवी सेक्ट से जुड़ा हुआ है। हिंदी अनुवाद की कॉपी भी भेजी गई है। अब आपत्तिजनक किताब मिलने के बाद आज मदरसे में पुलिस के अलावा इंटेलिजेंस से जुड़े लोग भी यहां जांच करने पहुंचे है।
गौरतलब है की प्रयागराज के अतरसुइया थाना क्षेत्र के एक मदरसे से 28 अगस्त को नकली नोट की फैक्ट्री का खुलासा होने के बाद अब जैसे-जैसे जांच एजेंसियां अपनी जांच का दायरा आगे बढ़ाने में जुटी हुई है। वैसे-वैसे जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे है जिसने प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस के साथ-साथ जांच एजेंसियों के भी होश उड़ा दिए है। अब पुलिस की जांच में नकली नोट वाले मदरसे में RSS आपत्तिजनक किताबें मिलने से सनसनी फैल गई है। दरअसल मदरसे में अब RSS के खिलाफ आपत्तिजनक किताबें मिली है। ये किताबें गिरफ्तार किए गए कार्यवाहक प्रिंसिपल मौलवी तफसीरुल के कमरें में मिली है। इन किताबों में आपत्तिजनक किताबें, तस्वीरें, RSS को देश का सबसे बड़ा आतंकी संगठन लिखा गया है।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एमकेपी कॉलेज देहरादून में ऑनलाइन परीक्षा रैकेट का भंडाफोड़, सर्वर रूम से रिमोट एक्सेस के जरिए हल हो रहे थे पेपर।@ फ्लाइट में लाउड म्यूजिक वालों की खैर नहीं! सहयात्रियों को परेशान किया तो तुरंत उठेगा एक्शन।@ महाशिवरात्रि पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने दीं शुभकामनाएं।@ दिल्ली के रोहिणी में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोगी गैंग से जुड़ा युवक मारा गया, इलाके में दहशत।@ लिस्ट में नकली वोटरों के नाम शामिल कर बुरे फंसे ममता के अधिकारी, तय हुई FIR की डेडलाइन।@ गंदी राजनीति से किसानों को डराने की कोशिश,राहुल गांधी पर शिवराज का पलटवार।@ हाथियों के हमले में किसी की जान गई तो खैर नहीं, 12 दिन में दें मुआवजा- CM हेमंत सोरेन का सख्त निर्देश।@ NTA NET JRF रिजल्ट पर DU छात्रों और प्रोफेसरों के सवाल, इतिहास पेपर में 9 बड़ी गलतियां, 84 हजार छात्र प्रभावित।@ किडनी रैकेट केस में दिल्ली के डॉक्टर का आई डोंट रिमेंबर फॉर्मूला, पुलिस पूछताछ में नहीं दे रहा सीधा जवाब।@ कोलंबो में टीम इंडिया का शाही इस्तकबाल, रहमान डकैत वाले अंदाज में अर्शदीप ने डांस से लूटी महफिल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -