Posted by : achhiduniya 19 February 2025

केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवादियों से संबंध रखने के कारण पिछले कुछ वर्षों में 70 से अधिक सरकारी कर्मचारियों को उपराज्यपाल द्वारा नौकरी से निकाला गया है। अधिकारियों ने बताया कि बर्खास्त पुलिसकर्मी को पिछले साल मई में गिरफ्तार किया गया था। उसे 2005 में विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) के रूप में नियुक्त किया गया और 2011 में कांस्टेबल के रूप में पदोन्नत किया गया था। वर्तमान में कोट भलवाल जेल में बंद फिरदौस भट जम्मू-कश्मीर पुलिस में इलेक्ट्रॉनिक निगरानी इकाई में एक संवेदनशील पद पर तैनात था, लेकिन उसने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के लिए काम करना शुरू कर दिया।  जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जेल में बंद एक पुलिसकर्मी सहित तीन सरकारी कर्मचारियों को आतंकवादियों से उनके कथित संबंधों को बर्खास्त कर दिया। 
अधिकारियों ने बताया कि बर्खास्त कर्मचारियों की पहचान पुलिस कांस्टेबल फिरदौस अहमद भट, स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षक मोहम्मद अशरफ भट और वन विभाग के अर्दली निसार अहमद खान के रूप में हुई है, जिन्हें वर्ष 2000 में नेशनल कॉन्फ्रेंस के एक मंत्री की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने कहा कि उपराज्यपाल ने कानून प्रवर्तन और खुफिया एजेंसियों द्वारा जांच के बाद तीनों कर्मचारियों की सेवाओं को समाप्त करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 311 (2) (सी) का इस्तेमाल किया। अधिकारियों ने कहा कि रियासी निवासी अशरफ भट, जिसे 2008 में रहबर-ए-तालीमशिक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था और बाद में जून 2013 में नियमित किया गया था, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था।

अधिकारियों ने कहा, ‘‘कई वर्षों तक उसकी गतिविधियों का पता नहीं चला, लेकिन अंततः 2022 में उसे गिरफ्तार कर लिया गया और वर्तमान में वह रियासी में जिला कारागार में बंद है।’’ जांच के दौरान पता चला कि अशरफ का आका लश्कर का वांछित आतंकवादी मोहम्मद कासिम है, जो पाकिस्तान में रहता है। अधिकारियों ने बताया कि खान 1996 में वन विभाग में सहायक के रूप में शामिल हुआ था और वर्तमान में वन रेंज कार्यालय, वेरीनाग (अनंतनाग) में अर्दली के रूप में तैनात था। खान पर हिजबुल मुजाहिद्दीन के लिए काम करने का आरोप है। हालांकि, भट की गतिविधियों का पर्दाफाश तब हुआ जब दो आतंकवादियों (वसीम शाह और अदनान बेग) को अनंतनाग में एक पिस्तौल और एक हथगोले के साथ गिरफ्तार किया गया, क्योंकि वे प्रवासियों और पर्यटकों पर हमला करने की योजना बना रहे थे। 

पुलिस कांस्टेबल के पद पर होने का लाभ उठाते हुए वह आतंकवादियों के लिए हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक पहुंचा रहा था और जांच से यह भी पता चला कि वह एलईटी के आतंकी साजिद जट्ट उर्फ सैफुल्ला के अलावा हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर खुर्शीद डार और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी हमजा भाई एवं अबू जरार के लिए भी काम कर रहा था। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ नोएडा में हिंसा के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर, 8 मई तक पूरे जिले में धारा 163 लागू, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी।@ बंगाल के 77 पोलिंग बूथ पर दोबारा हो सकती है वोटिंग, शिकायतों को देखते हुए चुनाव आयोग करेगा फैसला।@ जबलपुर में डूबा क्रूज, 4 यात्रियों की मौत, 15 ने तैरकर बचाई जान, 29 थे सवार।@ Exit Poll: बंगाल में BJP+ की बन रही है सरकार, TMC को 100 सीटें मिलने का अनुमान।@ DEO BEO समेत 3 शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार- बरगढ़ शर्मसार, महिला शिक्षिका से यौन उत्पीड़न का आरोप।@ भारत-इटली मिलकर बनाएंगे सैन्य हार्डवेयर, रक्षा औद्योगिक ढांचा विकसित करने का लिया संकल्प।@ बंगाल में केंद्र सरकार ने पूरी मशीनरी ही लगा दी थी,चुनाव के बाद ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन।@ मुस्लिम बच्ची को मिले हिंदू माता-पिता, कोर्ट के फैसले ने बताया- प्यार कभी धर्म नहीं देखता।@ ओडिशा के ढेंकानाल में महिला से दुष्कर्म, हमला कर चेहरा बिगाड़ा-एंबुलेंस नहीं मिली तो ऐसे पहुंचाया अस्पताल।@ तमन्ना भाटिया विवाद के बीच मैसूर सैंडल की रिकॉर्ड कमाई, टर्नओवर ₹2,016 करोड़ के पार। @ ऑपरेशन सिंदूर को भारत ने अपनी शर्तों पर रोका था, लंबी लड़ाई के लिए भी तैयार थे- राजनाथ सिंह।@ गाजा के टेंटों में चूहों का तांडव-सोते हुए बच्चों को काट रहे चूहे, 20 लाख विस्थापित खतरे में।@ ट्रंप की हत्या की साजिश: गाला डिनर से पहले आरोपी ने हथियारों के साथ ली थी सेल्फी, कोर्ट में बड़ा खुलासा।@ कश्मीर में 37 साल बाद बारामूला के ऐतिहासिक गणेश मंदिर में गूंजा शंखनाद, खुशी से नम हुई कश्मीरी पंडितों की आंखें।@ बुक्स ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, उल्लंघन पर सख्त एक्शन,स्कूलों को सीएम रेखा गुप्ता की चेतावनी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -