Posted by : achhiduniya 08 March 2025

महिला दिवस पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लाडकी बहिन योजना को लेकर बड़ी खुशखबरी दी है। शिंदे ने कहा कि 10 मार्च को राज्य का बजट पेश किया जाएगा और इस बजट में लाडकी बहिन योजना के लिए  मौजूदा राशि 1500 से बढ़ाकर 2100  रुपये प्रतिमाह किया जा सकता है। उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि हमने चुनाव में राज्य की लाडकी बहिन से 2100 रुपये प्रति माह देने का वादा किया था और हम उस वादे को जरूर निभाएंगे। इसके साथ ही महाविकास आघाड़ी के नेताओ पर तंज करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि लाडली बहनों ने चुनाव में हमें भर-भरकर वोट दिया है और सौतेले भाइयों को घर मैं बैठा दिया है। लाडकी बहन 
योजना को लेकर एकनाथ शिंदे ने आगे कहा कि मैं मुख्यमंत्री था तो मेरे कार्यकाल में मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना  की शुरुआत की गई। तत्कालीन दोनों उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित दादा पवार के साथ मिलकर हमने ये बड़ा फैसला लिया था और इससे खुश होकर लाडली बहनों ने भी विधानसभा के चुनाव में महायुति सरकार को भर-भर कर वोट किया। इसीलिए अब हमारी  जिम्मेदारी और  बढ़ गई है। हमें सभी लाडली बहनों को आत्म सम्मान देना  है और आत्मनिर्भर बनाना है और यह हमारी जिम्मेदारी है। 
शिंदे ने कहा कि हम लोगों ने कभी नहीं कहा कि किसी तरह की प्रिंटिंग मिस्टेक है,1500 के हमने दो इंस्टॉलमेंट अभी दिए हैं और अब ₹2100 की बात है जैसा कि हमारे महायुति के घोषणापत्र में कहा गया था। अब हमारी सरकार योजना पर काम कर रही है और घोषणा पत्र 5 साल का होता है हमने जो कहा है उसमें बिल्कुल परिवर्तन नहीं करेंगे। बाकी योजनाएं भी जारी रहेंगी और लाडकी बहन योजना भी जारी रहेगी और साथ ही विकास भी होगा।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ हावड़ा में RPF की बड़ी कार्रवाई, रुपया-डॉलर समेत 72 लाख की करेंसी, यूपी के दो संदिग्ध भी गिरफ्तार।@ मिडिल ईस्ट संकट की मार-भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों में 20% की गिरावट, एविएशन सेक्टर को 18,000 करोड़ का नुकसान।@ मतदान से दो दिन पहले भी नाम जुड़ा तो मिलेगा वोटिंग का अधिकार', बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश।@ बीजेपी ने किया था महिला आरक्षण का विरोध', संसद में प्रियंका गांधी ने की आरोपों की बौछार।@ दिल्ली-NCR में ग्रैप-1 फिर से लागू, कई इलाकों में AQI खतरनाक स्तर पर।@ दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान के विंग्स आपस में टकराए।@ पाक से ऑपरेट दो X हैंडल भड़का रहे थे नोएडा में हिंसा, नोएडा पुलिस का खुलासा।@ हरियाणा राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस ने 5 विधायकों को किया निलंबित।@ बंगाल में अफसरों के तबादलों पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, CJI बोले- इसमें कुछ गलत नहीं।@ अशोक खरात के बाद ‘मॉन्टी बाबा’ गिरफ्तार-महिलाओं पर करता काला जादू, मांगता मुर्गा-बकरे का कलेजा।@ कटिहार में बाइक से छू गई थी साइकिल, मामूली कहासुनी के बाद दादी और पोती को सरेआम मार दी गोली।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -