Posted by : achhiduniya 28 March 2025

मुंबई पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह पोस्ट 27 मार्च सुबह करीब 11 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर सामने आई। एक उपयोगकर्ता ने नवी मुंबई पुलिस के एक्स अकाउंट को टैग करते हुए लिखा कि मुंबई पुलिस को सतर्क रहना चाहिए। 31 मार्च से 1 अप्रैल 2025 को ईद के दौरान कुछ अवैध रोहिंग्या/बांग्लादेशी/पाकिस्तानी घुसपैठिए जो डोंगरी जैसे इलाकों में रहते हैं, हिंदू-मुस्लिम दंगे, आगजनी और बम विस्फोट भड़का सकते हैं। जैसे ही नवी मुंबई पुलिस को यह अलर्ट मिला, उन्होंने तुरंत मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। इसके बाद, मुंबई पुलिस ने डोंगरी इलाके में गश्त बढ़ा दी और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। 
पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की कि डोंगरी इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन अब तक कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली है। इस बीच, साइबर सेल उन्नत तकनीकी तरीकों का उपयोग कर धमकी भरी पोस्ट करने वाले व्यक्ति का सक्रिय रूप से पता लगा रही है। मुंबई पुलिस ने नागरिकों को आश्वासन दिया है कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध जानकारी की तुरंत पुलिस को सूचना दें। 
गौरतलब है कि मुंबई में ईद के मौके पर हिंसा की आशंका जताने वाले एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। 27 मार्च को शेयर किए गए इस पोस्ट में दावा किया गया था कि कुछ घुसपैठिए दंगे और बम धमाकों की साजिश रच सकते हैं। मुंबई पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा इलाके में गश्त बढ़ाई गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एमकेपी कॉलेज देहरादून में ऑनलाइन परीक्षा रैकेट का भंडाफोड़, सर्वर रूम से रिमोट एक्सेस के जरिए हल हो रहे थे पेपर।@ फ्लाइट में लाउड म्यूजिक वालों की खैर नहीं! सहयात्रियों को परेशान किया तो तुरंत उठेगा एक्शन।@ महाशिवरात्रि पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने दीं शुभकामनाएं।@ दिल्ली के रोहिणी में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोगी गैंग से जुड़ा युवक मारा गया, इलाके में दहशत।@ लिस्ट में नकली वोटरों के नाम शामिल कर बुरे फंसे ममता के अधिकारी, तय हुई FIR की डेडलाइन।@ गंदी राजनीति से किसानों को डराने की कोशिश,राहुल गांधी पर शिवराज का पलटवार।@ हाथियों के हमले में किसी की जान गई तो खैर नहीं, 12 दिन में दें मुआवजा- CM हेमंत सोरेन का सख्त निर्देश।@ NTA NET JRF रिजल्ट पर DU छात्रों और प्रोफेसरों के सवाल, इतिहास पेपर में 9 बड़ी गलतियां, 84 हजार छात्र प्रभावित।@ किडनी रैकेट केस में दिल्ली के डॉक्टर का आई डोंट रिमेंबर फॉर्मूला, पुलिस पूछताछ में नहीं दे रहा सीधा जवाब।@ कोलंबो में टीम इंडिया का शाही इस्तकबाल, रहमान डकैत वाले अंदाज में अर्शदीप ने डांस से लूटी महफिल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -