Posted by : achhiduniya 10 March 2025

साइबर घोटाले बाजों ने OTP-बेस्ड लेनदेन की सामान्य सुरक्षा बाधाओं को दरकिनार करने का एक तरीका तैयार किया है। इसमें एक अजनबी से कॉल आती है जो दावा करता है कि आपका ये नंबर आपके ही किसी दोस्त से मिला है। कॉल करने वाला व्यक्ति आपका भरोसा जीतने के लिए किसी खास इवेंट का भी जिक्र करता है। इसके बाद स्कैमर कॉल किए गए शख्स को बताता है कि वह दोस्त जिसने आपका नंबप दिया है,किसी दूसरे नंबर से कॉल कर रहा है और उनसे कॉल को मर्ज करने के लिए कहता हैदरअसल, इस दौरान होता यह है कि दूसरा कॉल किसी दोस्त से नहीं बल्कि शख्स के बैंक से होता है, जो किसी लेनदेन के लिए वन-टाइम पासवर्ड 
(OTP) देता है। चूंकि कॉल मर्ज हो जाती है,इसलिए शख्स अनजाने में OTP को स्कैमर के साथ शेयर कर देता है। जैसे ही OTP का पता चलता है,स्कैमर अपना काम कर लेता है और पीड़ित के पैसे उनके खाते से गायब हो जाते हैं। डेटाबेस, सोशल मीडिया या फिशिंग अटैक के जरिये आपके नंबर आसानी से पता कर लेते हैं। एक बार जब इन्हें आपका नंबर मिल जाता है, तो ये 'कॉल मर्जिंग स्कैम' जै
से तरीके का इस्तेमाल करते हैं। फिशिंग स्कैम के विपरीत जो नकली वेबसाइट या ईमेल पर निर्भर करते हैं, यह तरीका एक बुनियादी फोन फंक्शन-कॉल मर्जिंग का फायदा उठाकर अपनाया जाता है। 
बहुत से लोग धोखाधड़ी का संदेह नहीं करते और बिना यह जाने कि वे अपने बैंक खातों का एक्सेस दे रहे हैं, वे स्कैमर के बताए तरीके को फॉलो कर लेते हैं। कॉल मर्जिंग स्कैम से खुद को कैसे बचाएं? कभी भी अनजान नंबरों के साथ कॉल मर्ज न करें,अगर कोई कॉल मर्ज करने पर जोर देता है, तो मना कर दें और उनकी पहचान अलग से जांच करें। अपने दोस्त से सीधे बात करें,अगर कोई दावा करता है कि कोई मित्र आपसे संपर्क करने की कोशिश कर रहा है,तो पुष्टि करने के लिए उस दोस्त से आप खुद संपर्क करें। किसी को भी ओटीपी न दें,अगर आपको लेन-देन का प्रयास किए बिना OTP मिल रहा है, तो यह धोखाधड़ी का संकेत हो सकता है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट करें। अगर आपको किसी धोखाधड़ी का संदेह है या आपको पहले से ही कोई अज्ञात OTP मिला है, तो तुरंत इसकी सूचना 1930 पर साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर दें। आपके साथ धोखाधड़ी हुई है, तो क्या करें? अगर आपको पता चलता है कि आप इस धोखाधड़ी के शिकार हो गए हैं, तो तुरंत कार्रवाई करें। अनऑथराइज्ड ट्रांजैक्शन को रोकने के लिए अपने बैंक को कॉल करें। साइबर क्राइम हेल्पलाइन (1930) पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि के लिए अपने बैंक स्टेटमेंट पर नजर रखें।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ प्राइवेट स्कूलों RTE के तहत बच्चों को एडमिशन देने से मना नहीं कर सकते-सुप्रीम कोर्ट।@ यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे से भी बड़ा एक्सप्रेसवे बनेगा, UP के 22 जिलों से बिहार और नेपाल बॉर्डर तक जाएगा।@ महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों को बड़ी राहत-मराठी सीखने के लिए 15 अगस्त तक मिली मोहलत।@ 100% मुस्लिम वोटर वाली सीट से जीत गई हिंदू महिला, गुजरात के गोधरा में लिखा गया नया राजनीतिक अध्याय।@ मिडिल ईस्ट युद्ध का असर अब आसमान पर महंगे फ्यूल ने बिगाड़ा एयरलाइंस का बजट, सरकार से मदद की मांग।@ सबरीमला सुनवाई में तीखी बहस-धर्म बनाम मज़हब’ पर टकराव, मंदिर को बौद्ध पगोडा बताने का दावा।@ ब्रेन डेथ घोषित करने की प्रक्रिया पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने एम्स से मांगी रिपोर्ट।@ डिजिटल अरेस्ट पर बड़ा एक्शन, 9,400 से अधिक व्हाट्सएप अकाउंट बंद, सुप्रीम कोर्ट में हुआ खुलासा।@ गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड मामले में 11 आरोपियों को उम्र कैद, 1 को मिली 7 साल की सजा।@ नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानों का रास्ता साफ, मिल गया BCAS लाइसेंस, जानें कब से शुरू होगी टिकट बुकिंग।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -