Posted by : achhiduniya 18 April 2025

विधानसभा चुनाव से पूर्व नीतीश सरकार महिला वोटरों को साधने में जुटी हुई है। इसी के तहत इस अभियान को तेज कर दिया गया है। दो दिन पहले जदयू कार्यालय पर 2025-2030, फिर से नीतीश का नारा देते हुए आधिकारिक पोस्टर भी जारी किया गया था। बता दें कि इस पोस्टर का वीडियो भी जारी किया गया था, जिसमें सीएम नीतीश कुमार की योजनाओं और वादों को बताया गया था। इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए महिला संवाद कार्यक्रम को नीतीश कुमार सरकार की बड़ी पहल माना जा रहा है। इसके तहत राज्य के सभी गांवों में जाकर महिलाओं को सरकारी योजनाओं, महिला सशक्तीकरण से जुड़े मुद्दों की जानकारी दी जाएगी। दरअसल,बिहार में साल 2025 के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बीच आधी आबादी यानी महिला वोटरों को साधने के लिए 
सीएम नीतीश कुमार ने अनोखी पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक अणे मार्ग से महिला संवाद रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है। बता दें कि अलग-अलग जिलों में जाकर यह संवाद रथ महिलाओं के बीच नीतीश कुमार के कार्यों की जानकारी देगा। खासतौर पर महिला सशक्तिकरण, नौकरी, रोजगार और शिक्षा संबंधित सरकार की योजनाओं को प्रमुखता से बताएगा। बता दें कि इस संवाद यात्रा से महिलाओं को यह संदेश दिया जाएगा कि नीतीश कुमार की सरकार ने महिलाओं के हित में क्या-क्या काम किया है। बता दें कि केवल पटना में ही 1,395 स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं से अवगत कराया जाएगा। जिसमें महिला सशक्तीकरण नीति 2025, नशा मुक्ति अभियान, महिला आरक्षण योजना, जीविका योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, बालिका पोशाक योजना, महिला आरक्षण योजना, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन अभियान की जानकारी दी जाएगी।
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ बारात में बज रहे DJ की तेज आवाज से 140 मुर्गियों की मौत, पोल्ट्री फार्म संचालक सदमे में।@ रक्षा क्षेत्र में बड़ी कामयाबी-DRDO और नौसेना ने किया स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण।@ बिहार- चौकीदार का बेटा निकला रंगबाज, पिता की वर्दी पहन कर की ड्यूटी फिर बनाई रील, FIR दर्ज।@ 300 करोड़ का दांव, ज़ॉम्बी दुनिया में एंट्री,धुरंधर के बाद रणवीर सिंह की प्रलय करेगी धमाका, विवाद के बीच बड़ा अपडेट।@ ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने जयशंकर को किया फोन, पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर हुई बात।@ CBI के जॉइंट डायरेक्टर और दिल्ली पुलिस के एक्स अधिकारी को दिल्ली की कोर्ट ने सुनाई सजा, IRS के घर मारी थी रेड।@ फिरहाद हकीम ने बच्ची से डलवा दिया वोट ममता के मंत्री की फैमिली फोटो से खड़ा हुआ बड़ा विवाद।@ MP में गेहूं खरीदी की जमीनी हकीकत जानेंगे CM मोहन- कहीं भी उतरेगा हेलिकॉप्टर, औचक किसानों से होगा संवाद।@ मां के फैसले से जज हो गए हैरान, बेटे के हत्यारे पिता को सजा दिलाने के लिए लड़ी 7 साल लंबी लड़ाई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -