Posted by : achhiduniya 05 May 2025

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की तीखी आलोचना करते हुए तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आयोग के सदस्यों के मुर्शिदाबाद के हालिया दौरे के मद्देनजर उसकी प्राथमिकताओं पर सवाल उठाया। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या NHRC के सदस्यों ने भाजपा शासित उत्तर प्रदेश और जातीय हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा किया था, जहां अब राष्ट्रपति शासन है। बनर्जी ने आरोप लगाया, क्या NHRC ने मणिपुर और उत्तर प्रदेश का दौरा किया? वे मुर्शिदाबाद का दौरा करने में तत्पर थे। जिस तरह 2016 में नोटबंदी की घोषणा के एक दिन बाद ऑनलाइन भुगतान मंच ने अखबारों में पहले पन्ने पर विज्ञापन दिए थे, उसी तरह NHRC ने दंगे होने के तुरंत बाद मुर्शिदाबाद का दौरा किया। इसलिए मैं कह रही हूं कि यह पूर्व नियोजित था। बनर्जी ने कहा,कुछ बाहरी लोग 
और कुछ धार्मिक नेता समुदायों के बीच हिंसा और दुश्मनी भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। जो लोग दंगे भड़का रहे हैं, वे पश्चिम बंगाल के दुश्मन हैं। उन्होंने दावा किया,मैंने अधिकतर साजिशों का पर्दाफाश कर दिया है, मैं मीडिया के सामने इसका पर्दाफाश करूंगी। बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा ने मुर्शिदाबाद दंगों से प्रभावित परिवारों को जबरन अन्य स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया ताकि वे उनसे मिल न सकें। उन्होंने कहा,भाजपा मुर्शिदाबाद दंगों से प्रभावित लोगों के परिवारों को वहां से दूर ले गई ताकि वे मुझसे न मिल सकें।
क्या यह अपहरण नहीं है? अगर मैं उनसे यहीं मिलती और उन्हें चेक सौंपती तो क्या नुकसान होता। मुख्यमंत्री ने केंद्र को अपनी चेतावनी दोहराते हुए कहा,सांप्रदायिक हिंसा भड़काने के बजाय, हमारी सीमाओं की रक्षा के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी को उसकी संवैधानिक जिम्मेदारी की भी याद दिलाई। उन्होंने कहा,जब आप कुर्सी पर होते हैं, तो आप लोगों को धार्मिक आधार पर नहीं बांट सकते। बनर्जी ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर सोमवार को सांप्रदायिक नफरत फैलाने और देश की सीमा की सुरक्षा करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि मुर्शिदाबाद में हाल की हिंसा से प्रभावित परिवारों को भाजपा द्वारा उनसे मिलने से रोका जा रहा है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी, सिंधी समाज ने मांगा जवाब।@ राम मंदिर चढ़ावा मामला-सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट-सूत्र।@ Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्जारम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री।@ अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी मामले में FIR की मांग की।@ पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग,भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।@ गोरखपुर में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी को कार ने पीछे से मारी टक्कौर, पति-पत्नी घायल। @ कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा।@ 5 लाख में खरीदते थे किडनी, ED ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश।@ खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।@ रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा विवाद में 24 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, छत पर डटे निहंग सिख।@ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती।@ कौड़ियों में भारत का खनिज चीन को बेचा, अब ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां।@ सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी।@ उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल।@ गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल।@ केरल में पकड़ा गया अवैध अंग तस्करी का बड़ा रैकेट, 5 लाख में निकालते थे किडनी, 30 लाख में बेचते थे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -