Posted by : achhiduniya 27 June 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकार की गलत नीतियों और घोटालों के कारण डीटीसी 6,500 करोड़ रुपये के घाटे में चला गया था। उन्होंने कहा कि कैग की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ था। टिकट घोटाले से लेकर महिलाओं की यात्रा तक में भ्रष्टाचार हुआ। पहले 100 महिलाएं सफर करती थीं, लेकिन 400 टिकट काटे जाते थे। हमने इसे खत्म करने के लिए महिलाओं को फ्री यात्रा के लिए कार्ड देने का फैसला किया, ताकि घोटाले की परतें खुल सकें,लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री ने इसे लेकर भ्रम फैलाया कि भाजपा सरकार महिलाओं की फ्री यात्रा बंद करना चाहती है। जबकि सच्चाई यह है कि हम महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी और जनता के अनुकूल बनाना उनकी सरकार की 
प्राथमिकता है उन्होंने कहा कि ड्राइवर और अन्य कर्मचारियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर ही यह टर्मिनल डिजाइन किया गया है स्थानीय लोगों को भी इससे बड़ी सहूलियत होगी क्योंकि उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में अब ज्यादा समय और पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगासरकार का दावा है कि यह विश्वस्तरीय टर्मिनल राजधानी में सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में एक मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर जोड़ने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी अहम कदम साबित होगासमारोह के दौरान मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री ने सभी दिल्लीवासियों से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें और दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने में सहयोग दें। 
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को 100 नई इलेक्ट्रिक बसों का उद्घाटन किया। इसके साथ ही नरेला में बनाए गए अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बस टर्मिनल का उद्घाटन भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह केवल एक टर्मिनल का उद्घाटन नहीं है, बल्कि यह दिल्ली के विकास की एक नई दृष्टि का परिचायक है। इससे दिल्ली के लोगों को बेहतर परिवहन व्यवस्था मिलेगी। परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि आज बेहद खुशी का दिन है। हम दिल्ली परिवहन निगम के बेड़े में 100 नई इलेक्ट्रिक देवी बसें जोड़ रहे हैं और नरेला में आधुनिक टर्मिनल का उद्घाटन कर रहे हैं।  यह आने वाले समय में दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को नई दिशा देगा। हमारी सरकार दिल्ली को देश की पहली 100 फीसदी इलेक्ट्रिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और वर्ष 2027 तक पूरी बस व्यवस्था को इलेक्ट्रिक करने का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसान, नौजवान बोल रहे- मोदी ने मरवा दिया, महंगाई-बेरोजगारी पर राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना।@ 100 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, भारी बारिश की भी चेतावनी,दिल्ली-NCR समेत UP में आंधी-तूफान का अलर्ट। @ केरलम मॉब लिचिंग-महिला के घर में बिना कपड़ों के घुसा शख्सन, लोगों खंभे से बांधकर पीटा।@ पायलटों को बलि का बकरा न बनाया जाए, AI-171 क्रैश की पहली बरसी पर पायलट संगठन ने की गहन जांच की मांग।@ ₹370 बिरयानी विवाद में महाराष्ट्र पुलिस ने कसा शिकंजा, कॉमेडियन प्रणीत मोरे, हिमांशु और डॉ सेजल पर FIR @ वोट और सरकार के बाद अब सीट चोरी,मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर तंज।@ TMC के ममता गुट को झटका! विधानसभा स्पीकर के फैसले को चुनौती देने वाली रिट याचिका पर टली सुनवाई।@ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत चार उम्मीदवार कर्नाटक से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित।@ असम-नागालैंड सीमा विवाद खत्म होने की ओर, जल्द शुरू होगा तेल और गैस का उत्पादन!।@ NCR में बसेंगे 8 नए स्मार्ट शहर, 30 मिनट में दिल्ली से सफर होगा पूरा, यूपी- हरियाणा-राजस्थान जुड़ेंगे।@ बेतिया-सप्तक्रांति में विदेशी शराब तस्करी का भंडाफोड़, पैंट्री स्टाफ धराया-60 बोतलें जब्त।@ भारत में अगले वर्ष तक दोगुनी हो सकती है इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -