Posted by : achhiduniya 19 July 2025

धर्मांतरण गैंग के सरगना जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा और उसकी करीबी नसरीन से पूछताछ के बाद यूपी एटीएस 100 से अधिक लोगों को रडार पर लेकर उनकी तलाश कर रही है। यूपी एटीएस ने छांगुर बाबा के भतीजे को गिरफ्तार किया था।  जांच में जिन और दो लोगों के नाम सामने आए थे उन्हें एटीएस ने शनिवार को बलरामपुर से गिरफ्तार किया है। छांगुर के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए परिवर्तन निदेशालय, यूपी एटीएस और एसटीएफ की संयुक्त टीम बलरामपुर व आसपास के जिलों में लगातार कार्रवाई कर रही है। परिवर्तन निदेशालय की टीम ने छांगुर के 14 ठिकानों पर गुरुवार को छापा मारा था। इनमें से भारत में यूपी के बलरामपुर जिले के अतरौली, जबकि दो महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित थे। अभी तक की जांच में 40 बैंक खातों में 106 करोड़ रुपए के लेनदेन का पता चला है। इनमें 
ज्यादातर फंडिंग पश्चिमी देशों से मिली है। एटीएस के अधिकारियों ने बताया कि जांच का उद्देश्य छांगुर से जुड़े लोगों और संगठनों की ओर से प्राप्त विदेशी चंदे के स्रोत और उसके अंतिम उपयोग का पता लगाना है। संदेह है कि इन पैसों का इस्तेमाल धर्मांतरण के साथ ही साथ आतंकी फंडिंग के लिए भी हो रहा था। ईडी ने मुंबई में शहजाद शेख उर्फ इलियास शेख के महिमा और बांद्रा इलाके में स्थित ठिकानों को भी खंगाला था। खाते में एक करोड़ रुपए छांगुर ने भेजे थे। वहीं लखनऊ के चिनहट इलाके में छांगुर के मददगार एक विभाग के बाबू के आवास को भी खंगाला गया है। 
डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि इस नेटवर्क में लव जिहाद का उपयोग कर तथा विदेश से प्राप्त धन से धन परिवर्तन व रेडिकलाइजेशन के सबूत मिले हैं। गिरफ्तार अभियुक्त पूरे नेटवर्क में अलग-अलग रोल निभाते थे। जैसे फंड प्राप्त करना, फंड को चैनेलाइज करना, सेफ हाउस बनाना, लीगल एडवाइस देना, नए फोन व सिम प्रदान करना, प्रेम जाल में फंसना, धर्म परिवर्तन के लिए सब्जबाग दिखाकर प्रेरित करना, धर्म परिवर्तन के लिए कागज तैयार करना व रेडीकलाइजेशन करना आदि शामिल है। डीजीपी ने बताया, अभी तक की प्रारंभिक जांच में ग्रुप का संबंध PFI, SDPI ए पाकिस्तान के आतंकी संगठनों से भी होने के संकेत मिले हैं। आगरा पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में यूपी एटीएस और एसटीएफ को भी शामिल किया गया है। जरूरत पड़ने पर अन्य राज्यों की पुलिस तथा केंद्रीय एजेंसियों का भी सहयोग लिया जाएगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -