Posted by : achhiduniya 18 July 2025

महाराष्ट्र विधान परिषद में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस बात को स्वीकार किया कि धर्मांतरण की घटनाएं होती रहती हैं। फडणवीस ने कहा-26 नवंबर, 2024 को सर्वोच्च न्यायालय ने अपने निर्णय में कहा था कि केवल हिंदू, बौद्ध और सिख ही अनुसूचित जाति आरक्षण का लाभ उठा सकते हैं।अन्य धर्मों के लोग इसका लाभ नहीं उठा सकते। यदि किसी का जबरन या धोखे से धर्मांतरण किया जाता है, तो यह संविधान और कानून को स्वीकार्य नहीं है, यह एक गलत कृत्य है। यदि प्रलोभन देकर या लालच दिखाकर धर्मांतरण किया जाता है, तो यह स्वीकार्य नहीं है। यह सच है कि गरीब लोगों का धर्मांतरण किया जाता है। फडणवीस गुरुवार को विधान परिषद में बड़ा बयान जारी किया है। सीएम ने कहा है कि राज्य में अगर हिंदू, बौद्ध और सिख धर्म के अलावा किसी अन्य धर्म के व्यक्ति ने अनुसूचित जाति (SC) का सर्टिफिकेट हासिल किया है, तो उसे रद्द कर दिया जाएगा। इसके साथ ही फडणवीस ने कहा है कि अगर 
किसी अन्य ने सर्टिफिकेट हासिल कर के सरकारी नौकरियों जैसे आरक्षण का लाभ लिया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। आइए जानते हैं कि सीएम फडणवीस ने इस बारे में और क्या कुछ बताया है। महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधान परिषद में जानकारी दी है कि राज्य में धोखाधड़ी और दबाव से धर्मांतरण की घटनाएं देखी गई हैं। जिन संस्थाओं से धर्मांतरण के संबंध में शिकायतें मिल रही हैं, उनकी जांच की जाएगी और निश्चित कार्रवाई की जाएगी।

सीएम ने कहा कि  महाराष्ट्र सरकार जबरन या धोखे से किए जा रहे धर्मांतरण से संबंधित मामलों से निपटने के लिए कड़े प्रावधान लाने पर विचार कर रही है। इस बारे में जल्द ही फैसला ले लिया जाएगा। फडणवीस ने बताया है कि पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी को धोखाधड़ी या बलपूर्वक किए गए ऐसे धर्मांतरण के विरुद्ध कानून को और कठोर बनाने के लिए सुझाव देने को कहा गया है। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को भेज दी है। यह रिपोर्ट हाल ही में राज्य सरकार को मिली है। राज्य सरकार इसका अध्ययन करेगी और कानून में जरूरी बदलाव करेगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को ये भी जानकारी दी है कि अगर किसी व्यक्ति ने एससी सर्टिफिकेट का इस्तेमाल कर के चुनाव जीता है, तो उसका चुनाव रद्द कर दिया जाएगा। भाजपा के नेता अमित गोरखे ने दावा किया है कि पहचान छिपाने वाले ईसाईधार्मिक स्वतंत्रता का दुरुपयोग कर रहे हैं और लोग अनुसूचित जाति श्रेणी के तहत आरक्षण का लाभ उठाते हैं। ऊपरी तौर पर ये लोग अनुसूचित जाति से होते हैं लेकिन गुप्त रूप से अलग धर्म का पालन करते हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ बारात में बज रहे DJ की तेज आवाज से 140 मुर्गियों की मौत, पोल्ट्री फार्म संचालक सदमे में।@ रक्षा क्षेत्र में बड़ी कामयाबी-DRDO और नौसेना ने किया स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण।@ बिहार- चौकीदार का बेटा निकला रंगबाज, पिता की वर्दी पहन कर की ड्यूटी फिर बनाई रील, FIR दर्ज।@ 300 करोड़ का दांव, ज़ॉम्बी दुनिया में एंट्री,धुरंधर के बाद रणवीर सिंह की प्रलय करेगी धमाका, विवाद के बीच बड़ा अपडेट।@ ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने जयशंकर को किया फोन, पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर हुई बात।@ CBI के जॉइंट डायरेक्टर और दिल्ली पुलिस के एक्स अधिकारी को दिल्ली की कोर्ट ने सुनाई सजा, IRS के घर मारी थी रेड।@ फिरहाद हकीम ने बच्ची से डलवा दिया वोट ममता के मंत्री की फैमिली फोटो से खड़ा हुआ बड़ा विवाद।@ MP में गेहूं खरीदी की जमीनी हकीकत जानेंगे CM मोहन- कहीं भी उतरेगा हेलिकॉप्टर, औचक किसानों से होगा संवाद।@ मां के फैसले से जज हो गए हैरान, बेटे के हत्यारे पिता को सजा दिलाने के लिए लड़ी 7 साल लंबी लड़ाई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -