- Back to Home »
- Politics , State News »
- जाने कौन कहांसे.?महाराष्ट्र महायुती में बड़ी उथल-पुथल के बाद तय हुआ गठबंधन का फॉर्मूला
Posted by : achhiduniya
26 December 2025
भारतीय जनता पार्टी नागपुर सहित विदर्भ के चार
महानगरपालिकाओं में महायुती में चुनाव लड़ेगी। भारतीय पर जनता पार्टी जिन चार महानगरपालिकाओं
में माहिती में चुनाव लड़ने जा रही है ,उनमें
नागपुर ,चंद्रपुर
,अकोला अमरावती शामिल हैं।2024 लोकसभा चुनाव में महायुती को कड़ी टक्कर देने वाला महा विकास
अघाड़ी अब खत्म हो चुका है। इस गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस अकेले चुनाव
लड़ने की तैयारी कर रही है। हालांकि, कुछ
सीटों पर पार्टी की कोशिश बहुजन विकास अघाड़ी के साथ गठबंधन करने की है। गठबंधन का
दूसरा दल शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) राज ठाकरे की मनसे का साथ चुनाव लड़
रहा है। वहीं, तीसरी
पार्टी एनसीपी (शरद
पवार) अकेले ही चुनाव में उतर रही है। ऐसे में विपक्ष बेहद
कमजोर नजर आ रहा है।
भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना
शिंदे इन चारों सीटों पर गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे। चंद्रपुर और अकोला में इस
महायुती के गठबंधन में एनसीपी अजीत पवार को भी शामिल किया गया है।
इस तरीके से
भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल के रूप में शिंदे शिवसेना चारों महानगरपालिकाओं
में साथ रहेगी। एनसीपी अजीत पवार चंद्रपुर और अकोला में बीजेपी और शिंदे की
महायुति में शामिल होकर तीनों पार्टियों एक साथ चुनाव लड़ेंगी। अमरावती में
महानगरपालिका में भारतीय जनता पार्टी, शिंदे
शिवसेना के साथ विधायक रवि राणा की पार्टी के साथ गठबंधन कर रही है। महाराष्ट्र
में महानगरपालिका चुनाव के लिए महायुती में गठबंधन का फॉर्मूला तय हो चुका है। मुंबई में भाजपा 140 और शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट 87 सीट पर चुनाव लड़ेंगे। नागपुर सहित विदर्भ की 4 महानगरपालिकाओ में बीजेपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना साथ
चुनाव लड़ेंगे। वहीं, दो सीटों
पर अजित पवार की एनसीपी भी गठबंधन का हिस्सा होगी। विदर्भ में एनसीपी अजीत पवार के
साथ दो महानगरपालिकाओं में महायुती गठबंधन साथ चुनाव लड़ेगा।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)