Posted by : achhiduniya 26 January 2026

कोरबा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि 18 जनवरी की सुबह लोगों ने देखा कि ढोढीपारा इलाके में नहर पार करने के लिए बना लोहे का पुल गायब है। इसके बाद लोगों ने वार्ड के पार्षद लक्ष्मण श्रीवास को इसकी जानकारी दी। वहीं, वार्ड पार्षद लक्ष्मण श्रीवास ने बताया कि लगभग 70 फुट लंबा और पांच फुट चौड़ा 10 टन वजनी यह पुल करीब 40 वर्ष पहले बनाया गया था। उन्होंने बताया कि पुल चोरी होने के बाद से स्थानीय लोग नहर पार करने के लिए पास के कंक्रीट पुल का इस्तेमाल कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि पार्षद द्वारा सूचना दिए जाने के बाद सीएसईबी पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई 
गई, जिसके आधार पर मामले की जांच के लिए एक पुलिस दल का गठन किया गया। नहर पर बना लगभग 40 वर्ष पुराना 10 टन वजनी एक छोटा लोहे का पुल रातों-रात चोरी हो गया। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को इसके बारे में जानकारी देते हुए  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच में पता चला है कि इस घटना में 15 लोग शामिल थे। आरोपियों ने गैस कटर से पुल को काटकर चुरा लिया और उसे कबाड़ में बेच दिया। पुलिस के मुताबिक अब तक इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इनमें से स्थानीय निवासी लोचन केवट (20), जयसिंह राजपूत (23), मोती प्रजापति (27), सुमित साहू (19) और केशवपुरी गोस्वामी उर्फ पिक्चर (22) को गिरफ्तार कर लिया गाय है। 
उन्होंने कहा पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुल चोरी करने की बात स्वीकार की है। अधिकारी ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी मुकेश साहू और असलम खान समेत 10 आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।  सीएसईबी पुलिस चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि पुलिस ने चोरी के बाद नहर के अंदर छिपाया गया लगभग सात टन लोहा जब्त कर लिया है। साथ ही चोरी का लोहा ले जाने में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी जब्त की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि शेष चोरी का सामान कहां बेचा गया है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली-NCR में रेतीले तूफान को लेकर येलो अलर्ट, अगले 2-3 घंटे में 50 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं।@ कोयले से गैस बनाएगी सरकारी कंपनी, उद्योगों को सस्ते रेट पर उपलब्ध कराई जाएगी सिनगैस।@ गंगा एक्सप्रेसवे से लॉजिस्टिक्स पर होगी ₹30,000 करोड़ तक की भारी बचत, सरकार को मिले ₹46,660 करोड़ के निवेश प्रस्ताव।@ पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, 24 की मौत, 50 से अधिक घायल।@ फिलीपीन-आंधी-तूफान में गिरी 9 मंजिला निर्माणाधीन इमारत, कई मजदूर मलबे में दबे।@ ट्रंप ने दी बड़ी खुशखबरी- ईरान के साथ समझौता लगभग तय, खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज।@ असम में इस बार गो-वध मुक्त हो बकरीद, CM हिमंत बिस्वा सरमा की अपील, ईदगाह कमेटियों के फैसले का किया स्वागत।@ चीन में कोयला खदान दुर्घटना में 90 से ज्यादा की मौत, PM मोदी ने शी जिनपिंग से जताई संवेदना।@ कांग्रेस MP विवेक तन्खा ने मोदी सरकार को लिखा पत्र, कहा-खाड़ी देशों के लिए किफायती उड़ानें फिर से शुरू करें।@ CBSE पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का सख्त रुख, 12वीं री-इवैल्यूएशन फॉर्म भरने में आ रही दिक्कतों पर मांगा जवाब- कार्रवाई के निर्देश।@ महाराष्ट्र में डीजल को लेकर गैलन वॉर, पेट्रोल पंप के बाहर भिड़ गए किसान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -