Posted by : achhiduniya 02 January 2026

22307 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन से सफर कर रहे कारोबारी के स्टाफ से 1 किलो सोना लूट की घटना पिछले 21 नवंबर को हुई थी। इस मामले में गया रेल थाना 29 नवंबर को एफआईआर दर्ज कराई थी। पटना रेल एसपी के नेतृत्व में गठित जांच टीम ने सीडीआर से यह खुलासा हुआ कि सभी जीआरपी जवान और थानाध्यक्ष की संलिप्तता है।दरअसल, ट्रेन में सफर कर रहे पीड़ित धनंजय शाश्वत से जीआरपी के जवानों ने 1 करोड़ 44 लाख रुपये का 1 किलो सोना मारपीट कर लूट लिया था। गया जंक्शन पहुंचने के पहले ही जीआरपी जवानों ने घटना को अंजाम दिया और फिर उसे टिकट कराकर भेज दिया गया। साथ ही किसी को कुछ नहीं बताने की धमकी भी दी 
थी। बिहार के गया में चलती ट्रेन में सोना लूटने वाले GRP के थानाध्यक्ष सहित 4 जवानों पर पटना रेल एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पहचाने जाने वाले गया जीआरपी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह आखिरकार खुद सलाखों के पीछे पहुंच गए। घटना के बाद बुधवार को गया रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर रेल कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। सोना लूट मामले की जांच के लिए तीन डीएसपी की एसआईटी टीम बनाई गई। रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह की गिरफ्तारी के बाद संलिप्त 4 जवान करन कुमार, अभिषेक चतुर्वेदी, रणंजय कुमार और आनंद मोहन सहित परवेज आलम और रेल थाना का पूर्व चालक सीताराम फरार है। इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ BMC में टीम BJP बहुमत के पार, पुणे-नागपुर समेत 26 नगर निगमों में लहराया परचम।@ 75 पार ओवैसी की पार्टी, मुंबई, अहिल्यानगर समेत मुस्लिम बहुल इलाकों में AIMIM ने दिखाया जलवा।@ नागपुर निकाय चुनाव रिजल्ट LIVE: RSS के गढ़ में भाजपा हीरो, शिवसेना जीरो और कांग्रेस ने 6 सीटों पर बनाई बढ़त।@ जस्टिस यशवंत वर्मा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने स्पीकर की कमेटी के खिलाफ याचिका खारिज की।@ जब तक आतंक की सोच खत्म नहीं होगी, हमारा प्रयास जारी रहेगा राजनाथ सिंह।@ समुद्र में खदेड़कर पकड़ी गई पाकिस्तानी नाव अल-मदीना, 9 क्रू मेंबर हिरासत में।@ जम्मू-कश्मीर में फिर मंडराए पाकिस्तानी ड्रोन, 5 दिन में तीसरी घुसपैठ, LoC पर हाई अलर्ट।@ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होना पड़ा महंगा,BJD ने दो विधायकों को किया निलंबित।@ अकाल तख्त साहिब के सामने विनम्र सिख के रूप में पेश हुए सीएम भगवंत मान।@ लश्कर कमांडर सैफुल्लाह की नई गीदड़भभकी, पानी के रास्ते 26/11 जैसा हमला करने की धमकी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।
Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

Important....Video

" लाड़की बहन नहीं सुरक्षित CM देवेंद्र फडनवीस मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के गृहराज्य में"

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -