Posted by : achhiduniya 22 March 2026

मामला सिरसिया थाना क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा की पहाड़ी पर स्थित सोन पथरी मंदिर का है। यहां सोन पथरी मंदिर और बाबा के आश्रम के पास कुछ मुस्लिम समुदाय के लोग रमजान के आखिरी दिन रोजा इफ्तार पार्टी करने के लिए पहुंचे थे। एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें करीब डेढ़ दर्जन लोग रोजा इफ्तार करते नजर रहे हैं। सोनपथरी मंदिर के पास इन्होंने मांसाहारी भोजन किया और उसके अवशेष झील में फेंक दिए, जिससे मन्दिर का भोजन भी बनता है। बता दें कि सोन पथरी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान और पूजा करने पहुंचते हैं। यहां पर कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होता है। इस बीच ऐसा वीडियो आने के बाद लोगों की धार्मिक 
आस्था को ठेस पहुंची है। लोगों ने नाराजगी भी जताई है। वहीं हिंदू संगठनों ने भी कड़ी आपत्ति जताई है। मंदिर के पंडित शरणानन्द महराज की तहरीर पर और वायरल वीडियो को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जमाल, इरफान, इमरान और जहीर को गिरफ्तार किया। हालांकि बाद में सभी आरोपियों को SDM कोर्ट से जमानत मिल गई। जमानत मिलते ही सोशल मीडिया पर गुस्से का ज्वालामुखी फट पड़ा। अब स्थानीय लोग इस आरोपियों पर NSA लगाने तक की मांग कर रहे हैं। गौरतलब है की बनारस के बाद अब श्रावस्ती में भी रोजा इफ्तारी को लेकर विवाद सामने आया है। 
यहां बाबा सोन पथरी आश्रम के पास एक मंदिर भी मौजूद है। इस मंदिर के पास कुछ मुस्लिम युवकों ने मांसाहार रोजा इफ्तार पार्टी आयोजित की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि मुस्लिम युवकों ने इफ्तारी करने के बाद मांस के अवशेष पास में मौजूद एक झील में फेंक दिए। इस झील के पानी का उपयोग मंदिर की सफाई से लेकर खाना बनाने और मूर्तियों की सफाई तक में किया जाता है। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। इसके बाद अब स्थानीय लोगों में आक्रोश और अधिक बढ़ गया है। इस घटना को लेकर सीओ सतीश कुमार ने कहा कि आश्रम के शरणानंद महाराज की तहरीर में बताया गया कि कुछ लोग वहां रोजा इफ्तार की पार्टी कर रहे थे और मांसाहारी भोजन का इस्तेमाल कर रहे थे। ये लोग इफ्तार के बाद मांसाहार के अवशेष उस झील में डाल रहे थे, जहां से मंदिर के लिए खाना बनाने के लिए पानी जाता है। इस पर कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। हालांकि बाद में आरोपियों को छोड़े जाने को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि ये कार्रवाई सिर्फ दिखावा है। आस्था से जुड़े इतने बड़े विवाद को यूं ही ठंडे बस्ते में डाला जा रहा है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एक लाख टन से ज्यायदा क्रूड ऑयल लेकर लेकर भारत पहुंचा रूसी जहाज एक्वाो टाइटन।@ ईरान-इजरायल तनाव के बीच पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग, शाम को सीनियर मंत्रियों संग होगी बैठक।@ मुंबई-दिल्ली् पर बिना सोचे-समझे हमला कर देंगे: पूर्व पाकिस्ताानी राजनयिक का भड़काऊ बयान।@ हिमालय के ग्लेशियर में दोगुनी रफ्तार से खत्म हो रही बर्फ, यह दो अरब लोगों के लिए खतरे की घंटी: रिपोर्ट।@ उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) सांसदों को एकजुट रखने की कवायद, नाराजगी दूर करने के लिए बुलाई मीटिंग। @ 4 लाख तो मैं अपने कुत्तों पर खर्च करता हूं,जस्टिस दत्ता ने सुनाया पूर्व CJI का एक रोचक किस्सा।@ बिहार-महिला कांस्टेबल का बाथरूम में मिला शव, ईद पर सुरक्षा व्यतवस्थार में थी तैनाती।@ हम छुट्टियों में भी जजमेंट लिख रहे होते हैं, सुप्रीम कोर्ट की बार एसोसिएशन की कॉन्फ्रेंस में जजों का छलका दर्द।@ पीएम मोदी के नाम ऐतिहासिक मुकाम, सरकार का प्रमुख रहते सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने का रिकॉर्ड।@ शरीर में छिपा कर लाई थी 127 किलो सोना, एक्ट्रेस रान्या राव की गोल्ड स्मगलिंग केस में ED की चार्जशीट से खुलासा।@ शरीर में छिपा कर लाई थी 127 किलो सोना, एक्ट्रेस रान्या राव की गोल्ड स्मगलिंग केस में ED की चार्जशीट से खुलासा।@ यूट्यूब से ली ट्रेनिंग और करने लगा अवैध लिंग जांच, गर्भपात रैकेट का भंडाफोड़।@ जंग में अरबों फूंक चुके ट्रंप एयरपोर्ट कर्मियों को नहीं दे पा रहे सैलरी।@ सोनम वांगचुक आज पहुंच रहे लद्दाख, आंदोलन को मिल सकती है नई रफ्तार!।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -