- Back to Home »
- Crime / Sex »
- नशा जागरूकता टीम सहित कुल 9 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर...
Posted by : achhiduniya
02 March 2026
कैथल जिले में डीएसपी–हेड कांस्टेबल विवाद पर
जिले के एसपी ने बड़ा एक्शन लिया है। एसपी ने एक इंस्पेक्टर समेत 9 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। सोशल मीडिया पर आरोपों की चिंगारी ने ऐसा रूप लिया कि एसपी ने सख्त रुख अपनाते
हुए नशा जागरूकता टीम सहित कुल 9 पुलिसकर्मियों को लाइन
हाजिर कर दिया। हेड कांस्टेबल सुनील संधू,
जो राज्य सरकार के नशा मुक्ति अभियान से
एक्टिव रूप से जुड़े रहे हैं, ने फेसबुक पर पोस्ट करके दावा किया कि कलायत के DSP
ललित यादव ने कथित तौर पर
उन्हें झूठे स्मैक (हेरोइन) केस में फंसाने की धमकी दी थी। संधू ने कहा कि एडमिनिस्ट्रेशन के कहने पर एंटी-ड्रग कैंपेन चलाने के बावजूद उन्हें मेंटली परेशान किया गया और उन पर दबाव डाला गया। जिन लोगों पर कार्रवाई की गई है, उनमें इंस्पेक्टर साहिल, एसआई कर्मबीर, एएसआई ओमप्रकाश, हेड कांस्टेबल सुनील संधू, सिपाही रेखा व सोनिया और एसपीओ जसविंदर, राजपाल व प्रदीप आए हैं। गौरतलब है कि हेड कांस्टेबल सुनील संधू ने कलायत के डीएसपी पर झूठे नशा केस में फंसाने का आरोप लगाते हुए पोस्ट वायरल की थी। जांच जारी है, लेकिन इस बड़ी कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा है।

